National

बांसुरी स्वराज से लेकर मनोहर लाल तक ये हैं छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवार

Image credits: X-Bansuri Swaraj

शनिवार को छठे चरण के लिए होगा मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए शनिवार को मतदान होगा। इस फेज में बांसुरी स्वराज से लेकर मनोहर लाल खट्टर तक कई बड़े नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।

Image credits: X-Manohar Lal

बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। वह नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। आप ने इस सीट से सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है।

Image credits: X-Bansuri Swaraj

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी उत्तरी दिल्ली लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के कन्हैया कुमार से है।

Image credits: X-Manoj Tiwari

कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार कांग्रेस के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के चुनाव में वह CPI के प्रत्याशी बनकर बेगूसराय में चुनाव लड़े थे। उन्हें भाजपा के गिरिराज सिंह से हरा दिया था।

Image credits: X-Kanhaiya Kumar

मेनका गांधी

मेनका गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं। उन्होंने 2019 में 14,000 वोटों के अंतर से सीट जीती थी।

Image credits: X-Maneka Gandhi

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव यूपी के आजमगढ़ से भाजपा उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है।

Image credits: X- Dinesh Lal Yadav

महबूबा मुफ्ती

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनावी मैदान में हैं। अपनी पार्टी के जफर इकबाल मन्हास, नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ उनके सामने मैदान में हैं।

Image credits: X-Mehbooba Mufti

अभिजीत गंगोपाध्याय

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल के तमलुक सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। उनका सामना टीएमसी ने देबांगशु भट्टाचार्य से है।

Image credits: X-Abhijit Gangopadhyay

मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से है।

Image credits: X- Manohar Lal

राव इंद्रजीत सिंह

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुड़गांव से चुनाव लड़ रहे हैं। वह रेवारी के शाही अहीर परिवार से हैं। कांग्रेस ने यहां फिल्म स्टार राज बब्बर को मैदान में उतारा है।

Image credits: X-Rao Inderjit Singh