National

जानें पाकिस्तान के पास हैं कितने परमाणु बम, दागने की है कैसी क्षमता

Image credits: Twitter

मणिशंकर अय्यर बोले- पाकिस्तान गिरा देगा परमाणु बम

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए और अपनी सैन्य ताकत नहीं बढ़ानी चाहिए। नहीं तो वह परमाणु बम गिरा देगा।

Image credits: Twitter

फारूक अब्दुल्ला ने कहा था पाकिस्तान के पास है एटम बम

इससे पहले जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि पाकिस्तान पीओके को भारत में विलय होता चुपचाप नहीं देखेगा। वह हमपर एटम बम गिरा देगा।

Image credits: Twitter

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के पास हैं परमाणु बम

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के पास परमाणु बम हैं। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान के पास कितने परमाणु बम हैं और उन्हें दागने के की क्षमता कैसी है।

Image credits: Twitter

पाकिस्तान के पास हैं 170 परमाणु हथियार

बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में पाकिस्तान के पास लगभग 170 परमाणु हथियार थे। वह लगातार परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है।

Image credits: Twitter

मिराज विमान गिरा सकता है परमाणु बम

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पास हवा, जमीन और पानी से परमाणु हथियार लॉन्च करने की ताकत है। हवा से परमाणु बम गिराने के लिए पाकिस्तान के पास मिराज III/V विमान हैं।

Image credits: Twitter

एक इंजन वाला फाइटर जेट है मिराज

पाकिस्तान के पास विमान से गिराए जाने वाले 36 परमाणु बम हैं। मिराज III/V विमान का रेंज 2100 किलोमीटर है। यह एक इंजन वाला फाइटर जेट है।

Image credits: Twitter

पाकिस्तान के पास है परमाणु हमला करने वाले कई मिसाइल

पाकिस्तान के पास परमाणु हमला करने वाले कई मिसाइल हैं। उसके अब्दाली या हत्फ-2 मिसाइल का रेंज 200 किलोमीटर है। यह 5-12 किलोटन का एक परमाणु हथियार ले जा सकता है।

Image credits: Twitter

हत्फ-4 मिसाइल का रेंज है 300 किलोमीटर

पाकिस्तान के गजनवी मिसाइल का रेंज 300 किलोमीटर है। यह 5-12 किलोटन का एक परमाणु हथियार ले जाता है। शाहीन-I/A या हत्फ 4 मिसाइल का रेंज 750/900 किलोमीटर है। 

Image credits: Twitter

1500 किलोमीटर है शाहीन-II का रेंज

शाहीन-II का रेंज 1500 किलोमीटर है। यह 10-40 किलोटन का एक परमाणु हथियार ले जाता है। शाहीन-II का रेंज 2750 किलोमीटर है। परमाणु हथियार ले जाने की इसकी क्षमता शाहीन-II जैसी है।

Image credits: Twitter

1250 किलोमीटर है गौरी मिसाइल का रेंज

गौरी मिसाइल का रेंज 1250 किलोमीटर है। यह 10-40 किलोटन का एक परमाणु हथियार ले जाता है। नसर हत्फ 9 मिसाइल का रेंज 60-70 किलोमीटर है। यह 12 किलोटन का एक परमाणु हथियार ले जाता है।

Image credits: Twitter

350 किलोमीटर है बाबर 1 मिसाइल का रेंज

बाबर 1 मिसाइल का रेंज 350 किलोमीटर है। यह 5-12 किलोटन का एक परमाणु हथियार ले जाता है। पाकिस्तान के पास युद्ध पोत से दागा जाने वाला बाबर तीन मिसाइल भी है।

Image credits: Twitter