Hindi

रामलला का भव्य श्रृंगार

अयोध्या में श्रीराम लला का भव्य श्रृंगार किया गया है। देश-विदेश के लाखों भक्त रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

Hindi

भाइयों संग विराजे रामलला

अयोध्या के अस्थाई राम मंदिर में अपने चारों भाइयों के साथ रामलला विराजे हैं। दिव्य श्रृंगार के साथ भक्त उनके दर्शन करने पहुंचे।

Image credits: twitter
Hindi

मंदिर निर्माण कार्य जारी

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। यह रामनवमी अस्थाई मंदिर की अंतिम रामनवमी है।

Image credits: twitter
Hindi

दिव्य धनुष भी देखें

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण स्थल पर प्रभु राम का दिव्य धनुष भी तैयार किया गया है। यह अप्रतिम तस्वीर देखें।

Image credits: twitter
Hindi

अगले साल तक मंदिर कार्य पूरा

माना जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। अगले साल से भक्त भव्य मंदिर में रामनवमी मनाएंगे।

Image credits: twitter
Hindi

तेजी से चल रहा है कार्य

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। भक्तों का काफिला मंदिर निर्माण देखने के लिए भी पहुंच रहा है।

Image credits: twitter
Hindi

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

रामनवमी पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। ताकि किसी भक्त को परेशानी न हो।

Image credits: TWITTER
Hindi

भारतीयता का प्रतीक राम मंदिर

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भारतीयता का प्रतीक बन रहा है। यहां देश के ज्यादातर राज्यों के कुशल कारीगर काम में जुटे हुए हैं।

Image credits: TWITTER
Hindi

श्रीराम के नाम की ईंटें

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण में श्रीराम के नाम की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पावन नगरी में भक्त इन ईंटों को प्रणाम कर रहे हैं।

Image Credits: TWITTER