National

फाइटर जेट या मिसाइल, दुश्मन के हर वार को नाकाम करता है MR-SAM

Image credits: Twitter

इजरायली कंपनी के साथ मिलकर DRDO ने बनाया है MR-SAM

गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना के MR-SAM को प्रदर्शित किया गया। इस मिसाइल सिस्टम के DRDO ने इजरायली कंपनी IAI के साथ मिलकर तैयार किया है।

Image credits: Twitter

हवाई हमले से रक्षा करता है MR-SAM

MR-SAM का काम हवाई हमले से रक्षा करना है। लड़ाकू विमान, मिसाइल, हेलिकॉप्टर या ड्रोन, यह मिसाइल सिस्टम दुश्मन के हर वार को नाकाम कर देता है।

Image credits: Twitter

70km से अधिक है MR-SAM का रेंज

MR-SAM का रेंज 70km से अधिक है। इसे एयरबेस जैसे महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। एक लॉन्चर में आठ मिसाइल होते हैं।

Image credits: Twitter

20 सेकेंड में फायर हो सकते हैं 8 मिसाइल

MR-SAM के लॉन्चर से मिसाइल को सीधे ऊपर की ओर लॉन्च किया जाता है। यह 360 डिग्री कवरेज देता है। एक लॉन्चर के सभी आठ मिसाइलों को सिर्फ 20 सेकेंड में फायर किया जा सकता है।

Image credits: Twitter

बराक 8 मिसाइल होता है इस्तेमाल

MR-SAM सिस्टम में बराक 8 मिसाइल इस्तेमाल होता है। इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर और मोटाई 0.54 मीटर है। इसका वजन 275 किलो है। यह अपने साथ 60 किलो विस्फोटक ले जाता है।

Image credits: Twitter

2469 km/h है बराक 8 मिसाइल की रफ्तार

बराक 8 मिसाइल हमला करने आ रहे लड़ाकू विमान, मिसाइल या अन्य टारगेट की ओर 2469 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ता है।

Image credits: Twitter

470 km तक के टारगेट को ट्रैक कर लेता है रडार

MR-SAM में MF-STAR रडार लगा है। यह 470 किलोमीटर की दूरी से ही दुश्मन के विमान या मिसाइल को देख लेता है।

Image credits: Twitter