Hindi

दो शादी करने वाले सीताराम येचुरी के कितने बच्चे, 1 बेटी लेक्चरर, बाकी?

Hindi

सीताराम येचुरी का निधन: भारतीय राजनीति का बड़ा चेहरा

सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को हुआ था। वे तेलुगू ब्राह्मण परिवार से थे और मद्रास में पैदा हुए थे। भारतीय राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे और CPI (M) के महासचिव थे।

Image credits: Getty
Hindi

सीताराम येचुरी का शानदार एजुकेशन क्वालिफिकेशन

सीताराम येचुरी दसवीं कक्षा तक हैदराबाद में पढ़े थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के Presidents Estate School में दाखिला लिया और 12वीं CBSE की परीक्षा में टॉप किया था। 

Image credits: Getty
Hindi

सीताराम येचुरी: अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री

सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से ग्रेजुएशन और JNU से अर्थशास्त्र में मास्टर्स की डिग्री पूरी की थी। आपातकाल के दौरान उनकी पीएचडी की डिग्री पूरी नहीं हो पाई।

Image credits: Getty
Hindi

सीताराम येचुरी: राजनीतिक करियर की शुरुआत

1974 में सीताराम येचुरी ने छात्र संघ के नेता के रूप में राजनीति में कदम रखा और 1975 में आपातकाल के दौरान गिरफ्तार हुए। JNU के छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में तीन बार कार्य किया।

Image credits: Getty
Hindi

सीताराम येचुरी: सीपीआई (एम) में भूमिका, राज्य सभा सदस्य बने

येचुरी ने 1975 में CPI (M) में शामिल हुए। 1978 में अखिल भारतीय संयुक्त सचिव का पद संभाला। तब से कई प्रमुख भूमिकाएं निभाईं थीं। 2005 में वे पश्चिम बंगाल से राज्य सभा सदस्य चुने गए।

Image credits: Getty
Hindi

सीताराम येचुरी के पिता थे इंजीनियर

सीताराम येचुरी की मां कल्पाकम येचुरी एक सरकारी अधिकारी थीं और उनके पिता स्व. एस.एस. येचुरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में एक इंजीनियर थे।

Image credits: Getty
Hindi

सीताराम येचुरी ने इंद्राणी मजूमदार से की थी पहली शादी

उन्होंने इंद्राणी मजूमदार से पहली शादी की थी, जिनकी मां विना मजूमदार एक लेफ्ट-विंग एक्टिविस्ट और फेमिनिस्ट थीं। इंद्राणी से शादी के बाद उनके 2 बच्चे हुए - एक बेटी और 1 बेटा।

Image credits: Getty
Hindi

पत्रकार सीमा चिश्ती से दूसरी शादी

बाद में सीताराम येचुरी ने पत्रकार सीमा चिश्ती से शादी की थी, जो बीबीसी हिंदी सर्विस की पूर्व संपादक और इंडिया एक्सप्रेस की रेसिडेंट एडिटर थीं।

Image credits: Getty
Hindi

सीताराम येचुरी की बेटी अखिला येचुरी क्या करती हैं?

सीताराम येचुरी की बेटी अखिला येचुरी ब्रिटेन में सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय में लेक्चरर हैं। जबकि बड़े बेटे पत्रकार आशीष येचुरी की कोविड से मृत्यु हो चुकी है।

Image Credits: Getty