National

कौन हैं ये सात महिलाएं जो पीएम मोदी की कैबिनेट में हुईं शामिल, जानें

Image credits: social media

निर्मला सीतारमण

पीएम मोदी ने निर्मला सीतारमण पर इस बार भी भरोसा जताया है और उन्हें फाइनेंस मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी सौंपी है। वह कार्पोरेट मामलों को भी देखेंगी। इनकी संपत्ति 2.50 करोड़ रुपये है।

Image credits: social media

अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। आरजेडी छोड़कर उन्हें भाजपा ज्वाइन की थी और कोडरमा से जीत हासिल की। उनकी संपत्ति 12.82 करोड़ रुपये है।  

Image credits: X/narendra modi

अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री पद का भार सौंपा है। यूपी की मिर्जापुर सीट से वह विजयी हुई हैं।  

Image credits: Instagram

सावित्री ठाकुर

मध्य प्रदेश के धार से सांसद सावित्री ठाकुर को मोदी कैबिनेट में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद मिला है। उनकी कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है। 

Image credits: facebook/Savitri Thakur

शोभा करंदलाजे

सांसद शोभा करंदलाजे को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। पहले उनके पास कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय था।

Image credits: Wikipedia

रक्षा खडसे

रक्षा खड़से भाजपा की सबसे युवा मंत्री हैं। युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। रक्षा कंप्यूटर साइंस से बीएससी हैं। वह राकांपा नेता एकनाथ खड़से की बहू हैं।

Image credits: X- Raksha Khadse

नीमूबन बमभानिया

गुजरात से सांसद चुनी गईं निमूबेन बंभानिया को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वह गुजरात भावनगर में मेयर भी रह चुकी हैं। 

Image credits: @PIBTvpm