Hindi

UP में बनेगा नया नेशनल हाईवे, बाराबंकी से बहराइच तक 4 लेन सड़क

Hindi

बाराबंकी से बहराइच तक बनेगा 101 किमी लंबा हाईवे

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए नए नेशनल हाईवे को मंजूरी दी है। यह हाईवे बाराबंकी से बहराइच तक करीब 101.515 किलोमीटर लंबा होगा और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

Image credits: Getty
Hindi

करीब 7 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे इस प्रोजेक्ट पर

इस हाईवे के निर्माण पर लगभग 6969.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के विकास और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाएगी।

Image credits: FREEPIK
Hindi

4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे से आसान होगा सफर

नया हाईवे 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड होगा। इससे तेज और सुरक्षित यात्रा संभव होगी। इस सड़क के बनने से बाराबंकी, बहराइच और आसपास के जिलों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Image credits: GEMINI AI
Hindi

क्या होता है एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे?

एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे पर हर जगह से गाड़ी चढ़ाने या उतारने की अनुमति नहीं होती। वाहन केवल तय एंट्री और एग्जिट पॉइंट से ही सड़क पर आ या जा सकते हैं।

Image credits: GEMINI AI
Hindi

कैबिनेट ने हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस हाईवे को हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर बनाया जाएगा। इसमें सरकार और निजी कंपनियां मिलकर प्रोजेक्ट को पूरा करती हैं।

Image credits: GEMINI AI
Hindi

कपास किसानों के लिए भी केंद्र ने बड़ा फैसला लिया

केंद्र सरकार ने कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के लिए 1718.56 करोड़ रुपये की फंडिंग मंजूर की है। यह राशि कपास किसानों को MSP भुगतान के लिए दी जाएगी।

Image credits: Social Media
Hindi

देश में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क

सरकार ने BHAVYA योजना को भी मंजूरी दी है। इसके तहत देशभर में 100 इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे ताकि कंपनियां आसानी से फैक्ट्री स्थापित कर सकें।

Image credits: Social Media

'राम से रावण तक' जब यूं संसद पहुंचे ये 7 सांसद, सबमें एक बात थी कॉमन

7 फेरे से पहले 7 तस्वीरों में कुलदीप-वंशिका का लुक, 1 फोटो ने जीता दिल

आगरा का पेठा दुनिया भर में इतना फेमस क्यों है?

बिजली बिल से छुटकारा! UP में Solar Panel लगवाने का असली खर्च जानिए