उत्तर प्रदेश में बढ़ते बिजली बिल और गर्मी के कारण लोग अब सोलर पैनल की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार की नई योजनाओं से अब सोलर लगवाना पहले से काफी सस्ता हो गया है।
केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं की वजह से अब घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना आसान हो गया है। सब्सिडी मिलने से आम परिवार भी इसे आसानी से लगवा सकता है।
छोटे घरों के लिए 2kW सोलर सिस्टम अच्छा विकल्प माना जाता है। इसकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपये तक होती है, लेकिन सब्सिडी के बाद यह लगभग 90 हजार से 1 लाख रुपये में लग सकता है।
3kW सोलर सिस्टम मध्यम परिवारों के लिए सबसे लोकप्रिय है। इससे पंखे, लाइट और एक एसी आराम से चल सकता है। सब्सिडी के बाद इसकी कीमत करीब 1.02 से 1.12 लाख रुपये तक आती है।
अगर आपके घर में ज्यादा बिजली का उपयोग होता है तो 5kW सोलर सिस्टम बेहतर विकल्प है। सब्सिडी के बाद इसकी कुल लागत करीब 2.02 लाख से 2.32 लाख रुपये तक हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार की योजना और राज्य सरकार की टॉप-अप सब्सिडी दोनों मिलती हैं, जिससे कुल खर्च काफी कम हो जाता है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3kW या उससे अधिक सोलर सिस्टम पर करीब 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में मिलती है।
विशेषज्ञों के अनुसार सोलर सिस्टम लगाने में जो पैसा लगता है, वह बिजली बिल की बचत से करीब 3 से 5 साल में वसूल हो जाता है। इसके बाद 20 साल तक लगभग मुफ्त बिजली मिलती है।
सोलर सब्सिडी पाने के लिए PM Surya Ghar पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। इंस्टालेशन और नेट मीटर लगने के बाद सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है।