Hindi

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट 20 मिनट! बुलेट ट्रेन की तैयारी

Hindi

दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। इससे सफर तेज और आसान हो जाएगा।

Image credits: META AI
Hindi

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट का सफर होगा बेहद आसान

बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। ट्रैफिक जाम और लंबे सफर की परेशानी काफी हद तक खत्म हो सकती है।

Image credits: META AI
Hindi

सिर्फ 20 मिनट में पूरा होगा 70 किमी का सफर

अधिकारियों के मुताबिक बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली के सराय काले खां से जेवर एयरपोर्ट तक करीब 70 किलोमीटर का सफर सिर्फ 20 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

Image credits: META AI
Hindi

एयरपोर्ट के पास बनेगा अंडरग्राउंड स्टेशन

जेवर एयरपोर्ट के पास बुलेट ट्रेन के लिए अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने की योजना है। इससे यात्रियों को सीधे एयरपोर्ट टर्मिनल तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।

Image credits: META AI
Hindi

नोएडा में दो अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने की तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा में दो अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे। एक स्टेशन सेक्टर-148 में और दूसरा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जेवर में होगा।

Image credits: META AI
Hindi

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन से जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट को प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना से जोड़ने की योजना है। इसके लिए डीपीआर और एलाइनमेंट पर तेजी से काम चल रहा है।

Image credits: META AI
Hindi

एनएचएसआरसीएल और यमुना प्राधिकरण की अहम बैठक

नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने यमुना प्राधिकरण के साथ बैठक कर स्टेशन की जमीन, यात्री क्षमता और डिजाइन को लेकर चर्चा की है।

Image credits: META AI
Hindi

एक्सप्रेसवे के सेंट्रल वर्ज पर बनेगा ट्रैक

बुलेट ट्रेन का ट्रैक नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्सप्रेसवे के सेंट्रल वर्ज पर बनाया जाएगा और यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक जाएगा।

Image credits: META AI
Hindi

नोएडा एयरपोर्ट बनेगा हाईस्पीड ट्रेन से जुड़ा पहला Airport

परियोजना पूरी होने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन सकता है जो हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन से सीधे जुड़ा होगा। इससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा।

Image credits: META AI

बरेली में बनने जा रहा नया शहर! 12 गांवों की जमीन पर बसेंगी 2 टाउनशिप

UP में क्या होने वाली है LPG सिलेंडर की कमी? गैस एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें

अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे जल्द खुलने वाला

फैन से बनी पत्नी! जानिए कौन हैं UK07 Rider की वाइफ रितिका चौहान