2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे जल्द खुलने वाला
News Mar 09 2026
Author: Akshansh Kulshreshtha Image Credits:Meta AI
Hindi
दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का काम अंतिम चरण में
दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। सहारनपुर के बड़गांव इंटरचेंज समेत कई स्थानों पर बचे काम युद्धस्तर पर निपटाए जा रहे हैं।
Image credits: Meta AI
Hindi
हाईवे के 41 किलोमीटर हिस्से पर दौड़ने लगी गाड़ियां
पिछले दो महीनों से इस हाईवे के करीब 41 किलोमीटर हिस्से पर वाहनों का संचालन शुरू हो चुका है। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को पहले से तेज और आसान सफर मिल रहा है।
Image credits: Meta AI
Hindi
13 मार्च को हो सकता है हाईवे का उद्घाटन?
परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सभी काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली-देहरादून हाईवे का उद्घाटन 13 मार्च के आसपास हो सकता है।
Image credits: Meta AI
Hindi
डाट काली मंदिर के पास 1.3 किमी लंबा वायाडक्ट तैयार
डाट काली मंदिर के पास 26 करोड़ रुपये की लागत से 1.3 किलोमीटर लंबा ऊंचा पुल बनकर तैयार हो चुका है। एनएचएआई ने इस वायाडक्ट को वाहनों के लिए भी खोल दिया है।
Image credits: Meta AI
Hindi
12 किमी का एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर
डाट काली मंदिर से गणेशपुर तक 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड सेक्शन बनाया गया है। यह राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरता है, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Image credits: Meta AI
Hindi
हाईवे पर सुरंग, अंडरपास और सर्विस रोड की सुविधा
हाईवे पर 6 एनिमल अंडरपास, 2 हाथी अंडरपास, 113 छोटे अंडरपास और 76 किमी सर्विस रोड बनाई गई है। साथ ही 62 बस शेल्टर और कई प्रवेश-निकास द्वार भी तैयार किए गए हैं।
Image credits: Meta AI
Hindi
एनएचएआई चेयरमैन ने किया निरीक्षण, काम जारीd
एनएचएआई चेयरमैन संतोष यादव ने 22 फरवरी को टीम के साथ परियोजना का निरीक्षण किया। सहारनपुर में 74 किमी में से 41 किमी पर ट्रैफिक शुरू हो चुका है, बाकी काम तेजी से जारी है।