Hindi

दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, देश की पहली रिंग मेट्रो जल्द शुरू

Hindi

8 मार्च को दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन

8 मार्च को PM नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही तीन नई मेट्रो परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा, जिससे राजधानी में मेट्रो नेटवर्क और मजबूत होगा।

Image credits: X
Hindi

देश की पहली रिंग मेट्रो दिल्ली में शुरू होने जा रही है

दिल्ली में देश की पहली पूरी तरह से जुड़ी रिंग मेट्रो शुरू होगी। मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन के जुड़ने से पिंक लाइन एक पूरा सर्कल बन जाएगी, जिससे यात्रा और आसान हो जाएगी।

Image credits: X
Hindi

मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर तक 12.3 किमी नया कॉरिडोर

मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर तक 12.3KM लंबे इस सेक्शन में 8 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इससे बुराड़ी, वजीराबाद, सोनिया विहार और भजनपुरा जैसे इलाकों को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।

Image credits: X
Hindi

दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक मैजेंटा लाइन का विस्तार

दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक 9.92 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर बनेगा। इसमें 7 स्टेशन होंगे और इससे उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों को सीधी और तेज मेट्रो सुविधा मिलेगी।

Image credits: X
Hindi

दिल्ली मेट्रो के तीन नए कॉरिडोर का भी होगा शिलान्यास

दिल्ली मेट्रो फेज-V के तहत तीन नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 18,300 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिससे दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन और बेहतर होगा।

Image credits: X
Hindi

नए कॉरिडोर से एयरपोर्ट और सेंट्रल दिल्ली की कनेक्टिविटी

एरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक नए कॉरिडोर बनेंगे। इससे एयरपोर्ट और दक्षिण दिल्ली तक पहुंचना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

Image credits: @OfficialDMRC
Hindi

नोएडा और फरीदाबाद के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

इन नई मेट्रो लाइनों से नोएडा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के यात्रियों को भी फायदा होगा। अब लोग कम समय में एयरपोर्ट और दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

Image credits: @OfficialDMRC

बरेली बनेगा स्मार्ट! बसने जा रही नई स्मार्ट टाउनशिप! नहीं दिखेंगे बिजली के तार

Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर

20 मिनट में फरीदाबाद से नोएडा! नमो भारत कॉरिडोर को बड़ी मंजूरी

कितनी है राहुल गांधी की नेटवर्थ, जानिए कहां-कहां से होती है कमाई?