Hindi

गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर को मंजूरी

Hindi

15,000 करोड़ की हाई-स्पीड परियोजना को हरी झंडी

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने इस बड़े कॉरिडोर के अलाइनमेंट को मंजूरी दी है। करीब 15,000 करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट NCR में तेज और आधुनिक यात्रा को नई दिशा देगा।

Image credits: Social media
Hindi

तेजी से बढ़ते शहरों को मिलेगी नई रफ्तार

सीएम ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे शहरों में आधुनिक परिवहन बेहद जरूरी है। यह कॉरिडोर गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा के बीच यात्रा को आसान और तेज बनाएगा।

Image credits: Social media
Hindi

गुरुग्राम में 6 स्टेशन और 2 बड़े इंटीग्रेटेड हब

एनसीआरटीसी के प्रस्ताव के अनुसार गुरुग्राम में छह स्टेशन बनेंगे। इफ्को चौक और सेक्टर-61 में बड़े RRTS-सह-मेट्रो हब बनेंगे, जहां यात्रियों को आसान ट्रांसफर मिलेगा।

Image credits: Social media
Hindi

64 किमी लंबा होगा पूरा नमो भारत कॉरिडोर

इस कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 64 किमी होगी। इसमें से 52 किमी हिस्सा हरियाणा में पड़ेगा, जो गुरुग्राम और फरीदाबाद के अहम इलाकों को जोड़ेगा।

Image credits: Social media
Hindi

फरीदाबाद से नोएडा सिर्फ 20 मिनट में सफर

नमो भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा होगी। इससे फरीदाबाद से नोएडा की दूरी मात्र 20 मिनट में तय हो सकेगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

Image credits: Social media
Hindi

एयरपोर्ट और मेट्रो नेटवर्क से सीधा कनेक्शन

यह कॉरिडोर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा। साथ ही इसे दिल्ली मेट्रो की येलो और वॉयलेट लाइन से भी जोड़ा जाएगा।

Image credits: Social media
Hindi

रियल एस्टेट और रोजगार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

बेहतर कनेक्टिविटी से गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रॉपर्टी की मांग बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से निवेश, रोजगार और कारोबार के नए अवसर खुलेंगे।

Image credits: Social media

कितनी है राहुल गांधी की नेटवर्थ, जानिए कहां-कहां से होती है कमाई?

कौन हैं मंजुषा नागपुरे, जो निर्विरोध बनीं पुणे की 58वीं मेयर?

तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?

India-US Trade Agreement: किसने क्या खोया, क्या पाया?