Hindi

कौन हैं मंजुषा नागपुरे, जो निर्विरोध बनीं पुणे की 58वीं मेयर?

Hindi

BJP पार्षद मंजुषा नागपुरे की क्या है कहानी?

पूर्व IT प्रोफेशनल मंजुषा नागपुरे कौन हैं? जानिए कैसे BJP पार्षद पुणे की 58वीं मेयर निर्विरोध बनीं, उनकी शिक्षा, राजनीति में एंट्री और PMC चुनाव की पूरी कहानी।

Image credits: X
Hindi

IT प्रोफेशनल से पुणे की मेयर तक: मंजुषा नागपुरे का सफर

IT सेक्टर में काम कर चुकी मंजुषा नागपुरे अब पुणे की 58वीं मेयर हैं। कांग्रेस और NCP उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद वह निर्विरोध चुनी गईं।  

Image credits: X
Hindi

कैसे निर्विरोध बनीं मेयर? आखिरी वक्त पर बदला सियासी खेल

BJP ग्रुप लीडर गणेश बिडकर की अपील पर कांग्रेस की अश्विनी लांडगे और NCP की शीतल सावंत ने नामांकन वापस ले लिया। तीन उम्मीदवारों की दौड़ में मंजुषा अकेली रह गईं और मेयर पद तय हो गया।

Image credits: X
Hindi

BJP की ऐतिहासिक जीत: 165 में से 123 सीटें

2026 के पुणे नगर निगम चुनाव में BJP ने 165 में से 123 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। NCP सिर्फ 21 सीटों पर सिमट गई। ये रिजल्ट पुणे की नगर राजनीति में BJP के मजबूत जनाधार बन गया।

Image credits: X
Hindi

IT इलाकों में बदली राजनीति: डाटा, प्रेजेंटेशन और कॉर्पोरेट स्टाइल

पुणे के IT हब में पारंपरिक भाषणों की जगह डाटा-बेस्ड और कॉर्पोरेट स्टाइल कैंपेन देखने को मिला। युवा और शिक्षित मतदाताओं को टारगेट करने के लिए प्रदर्शन आधारित राजनीति पर जोर रहा।

Image credits: X
Hindi

कौन हैं मंजुषा नागपुरे? शिक्षा, संपत्ति और परिवार

1979 में जन्मी मंजुषा नागपुरे PMC की सबसे शिक्षित पार्षदों में हैं। सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और ICFAI से MBA कर चुकी हैं। उनके पास 3.22 करोड़ की संपत्ति है।

Image credits: X
Hindi

क्यों खास है यह जीत? महिला नेतृत्व और नया इलाका

मंजुषा पुणे की 10वीं महिला मेयर हैं और पहली बार सिंहगढ़ रोड से मेयर बनी। 3 बार की कॉर्पोरेटर और 2 बच्चों की मां की जीत को महिला सशक्तिकरण और आधुनिक राजनीति की मिसाल माना जा रहा।

Image credits: X

तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?

India-US Trade Agreement: किसने क्या खोया, क्या पाया?

कौन है साॅर्थक महापात्रा? जो चीन जा रहे जहाज से आचनक हो गया लापता

हर आंख गीली, हर चेहरा मातमी: अजीत पवार के अंतिम विदाई की 16 तस्वीरें