Hindi

कौन है साॅर्थक महापात्रा? जो चीन जा रहे जहाज से आचनक हो गया लापता

Hindi

समुद्र में कैसे गायब हुआ भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर?

चीन जा रहे जहाज़ से मॉरीशस के पास ओडिशा का मर्चेंट नेवी अधिकारी अचानक लापता हो गया। आख़िरी कॉल सिंगापुर से थी। हादसा, लापरवाही या कोई बड़ा रहस्य? मां की गुहार-सच्चाई सामने आए।

Image credits: X
Hindi

कौन हैं लापता नाविक सार्थक महापात्रा?

सार्थक महापात्रा ओडिशा के भद्रक जिले के केसपुर गांव का रहने वाला है। वह जुलाई 2025 से एक प्राइवेट शिपिंग कंपनी में कार्यरत थे और अंतरराष्ट्रीय रूट पर नियमित ड्यूटी कर रहे थे।

Image credits: X
Hindi

आख़िरी बार सिंगापुर से हुई थी बात, फिर क्या हुआ?

सार्थक की मां रश्मिता महापात्रा के अनुसार, 2 फरवरी को जब जहाज़ सिंगापुर के पास था, तब उनकी बातचीत हुई थी। आवाज़ सामान्य थी, कोई डर नहीं। अगले ही दिन वह जहाज़ से लापता बताए गए।

Image credits: X
Hindi

चीन-पश्चिम अफ्रीका रूट पर जहाज़, फिर मॉरीशस के पास घटना क्यों?

मां के मुताबिक जहाज़ चीन से पश्चिम अफ्रीका गया था और सिंगापुर होते हुए चीन लौट रहा था। इसी दौरान मॉरीशस के पास यह रहस्यमय घटना सामने आई, जिसने पूरे सफर पर सवाल खड़े कर दिए।

Image credits: X
Hindi

हादसा, लापरवाही या कोई गहरा राज़?

ड्यूटी के दौरान किसी मर्चेंट नेवी अधिकारी का अचानक लापता होना सामान्य नहीं है। यह दुर्घटना थी, सुरक्षा में चूक या कुछ ऐसा जो सामने नहीं आ रहा? मां लगातार सच्चाई की मांग कर रही हैं।

Image credits: X
Hindi

मां की गुहार: CCTV फुटेज और पारदर्शी जांच चाहिए

एक मां के रूप में रश्मिता मोहापात्रा ने CCTV फुटेज, बेटे के निजी सामान की जानकारी और लगातार आधिकारिक अपडेट की मांग की है। उनका कहना है—जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, चैन संभव नहीं।

Image credits: X
Hindi

सरकार से क्यों लगानी पड़ी मदद की गुहार?

परिवार ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विदेश मंत्रालय और शिपिंग महानिदेशक से सोशल मीडिया के ज़रिए मदद मांगी। ओडिशा सरकार ने भी मामला दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया है।

Image credits: X
Hindi

क्या खुले समंदर में मिलेगा सार्थक का सुराग?

अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई इस घटना की जांच आसान नहीं है। हर बीतता दिन सवालों को और गहरा कर रहा है।सार्थक सुरक्षित हैं, क्या सामने आएगा सच? पूरा देश जवाब का इंतज़ार कर रहा है।

Image credits: X

हर आंख गीली, हर चेहरा मातमी: अजीत पवार के अंतिम विदाई की 16 तस्वीरें

कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा? वायरल वीडियो विवाद क्या था?

Delhi Metro Golden Line: नोएडा से साउथ दिल्ली मिनटों में

जब मौत दरवाज़े पर थी, तब 12 साल के बच्चे ने बदल दी पूरी कहानी