Hindi

कितनी है राहुल गांधी की नेटवर्थ? जानिए कहां-कहां से होती है कमाई

Hindi

कितनी है राहुल गांधी की कुल संपत्ति?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सिर्फ अपनी राजनीति ही नहीं, बल्कि अपनी संपत्ति को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। जानिए उनकी नेटवर्थ कितनी है।

Image credits: Getty
Hindi

लेटेस्ट चुनावी हलफनामे के अनुसार राहुल गांधी की 20.39 करोड़ की संपत्ति

2024 लोकसभा चुनाव के हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी ने करीब 20.39 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। यह आंकड़ा उनके 2019 के मुकाबले करीब 5 करोड़ रुपये ज्यादा है।

Image credits: Getty
Hindi

पांच साल में कितना बढ़ा ग्राफ?

2019 में उनकी कुल संपत्ति 15.88 करोड़ रुपये थी। यानी पांच साल के भीतर उनकी संपत्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Image credits: X
Hindi

राहुल गांधी के पास कैश और बैंक बैलेंस कितना?

दिलचस्प बात यह है कि उनके पास सिर्फ 55 हजार रुपये नकद बताए गए हैं। वहीं दो बैंक खातों में करीब 26.25 लाख रुपये जमा हैं।

Image credits: Getty
Hindi

राहुल गांधी को कितनी मिलती है सैलरी?

राहुल गांधी को सांसद वेतन, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और अन्य सुविधाओं सहित हर महीने लगभग 3.30 लाख रुपये मिलते हैं, यानी सालाना करीब 39.60 लाख रुपये।

Image credits: Getty
Hindi

शेयर और म्यूचुअल फंड से जोरदार कमाई

राहुल गांधी ने 25 कंपनियों में करीब 4.33 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। 7 म्यूचुअल फंड्स में उनका निवेश लगभग 3.81 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 15 लाख रुपये के गोल्ड बॉन्ड भी उनके पास हैं।

Image credits: Getty
Hindi

राहुल गांधी के पास बीमा, गहने और अन्य निवेश

बीमा पॉलिसियों में करीब 61.52 लाख रुपये जमा हैं। सोना और आभूषणों की कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई गई है। कुल चल संपत्ति लगभग 9.24 करोड़ रुपये है।

Image credits: Getty
Hindi

कहां-कहां है 11.15 करोड़ रुपये की राहुल गांधी की अचल संपत्ति?

दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर गांव में कृषि भूमि, जिसे उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ खरीदा है। गुरुग्राम में 9 करोड़ रुपये का 5,538 वर्गफुट का ऑफिस है।

Image credits: Getty
Hindi

क्या राहुल गांधी के पास अपनी कार है?

हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी के नाम पर कोई कार नहीं है। कुल मिलाकर उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 25 करोड़ रुपये आंकी जाती है, जिसमें बड़ा हिस्सा निवेश और संपत्तियों से आता है।

Image credits: Getty

कौन हैं मंजुषा नागपुरे, जो निर्विरोध बनीं पुणे की 58वीं मेयर?

तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?

India-US Trade Agreement: किसने क्या खोया, क्या पाया?

कौन है साॅर्थक महापात्रा? जो चीन जा रहे जहाज से आचनक हो गया लापता