Hindi

प्रयागराज में दौड़ेगी मेट्रो, 44 किमी का बड़ा प्लान

Hindi

दो रूट में तैयार होगा 44 किलोमीटर का नेटवर्क

प्रयागराज में 21 और 23 किमी के दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे। कुल 44 किमी लंबे नेटवर्क में 39 स्टेशन और दो बड़े डिपो विकसित करने की योजना तैयार है।

Image credits: META AI
Hindi

12 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च का अनुमान

मेट्रो परियोजना पर 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसमें ट्रैक बिछाने, स्टेशन निर्माण, भूमि अधिग्रहण और आधारभूत ढांचा तैयार करने का काम शामिल है।

Image credits: META AI
Hindi

बमरौली से झूंसी सिटी लेक तक 23 किमी रूट

पहला कॉरिडोर बमरौली से झूंसी सिटी लेक तक जाएगा। इस रूट में प्रयागराज जंक्शन, सिविल लाइंस, मेडिकल कॉलेज चौराहा और संगम जैसे अहम इलाके शामिल होंगे। करीब 20 स्टेशन बनेंगे।

Image credits: META AI
Hindi

शांतिपुरम से छिवकी तक 21 किमी का रूट

दूसरा कॉरिडोर शांतिपुरम से छिवकी तक प्रस्तावित है। इस लाइन पर फाफामऊ, एमएनएनआईटी, यूनिवर्सिटी रोड, कर्नलगंज और नैनी जैसे प्रमुख क्षेत्र कवर किए जाएंगे। लगभग 19 स्टेशन होंगे।

Image credits: META AI
Hindi

परेड मैदान बनेगा सेंट्रल इंटरचेंज स्टेशन

दोनों कॉरिडोर को जोड़ने के लिए परेड मैदान में केंद्रीय इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा। यहां से यात्री आसानी से एक रूट से दूसरे रूट पर बदल सकेंगे।

Image credits: META AI
Hindi

झूंसी और मीरजापुर रोड पर बनेंगे डिपो

मेट्रो ट्रेनों की देखरेख के लिए झूंसी के कनिहार लेक सिटी और मीरजापुर रोड पर दो डिपो विकसित होंगे। एक डिपो 14 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर बनेगा।

Image credits: META AI
Hindi

24 ट्रेनें चलेंगी, ट्रैफिक दबाव होगा कम

दोनों कॉरिडोर पर कुल 24 मेट्रो ट्रेनें चलाने की योजना है। हर घंटे एक ट्रेन चलेगी और ठहराव 1–2 मिनट का होगा। मेट्रो से शहर का ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है।

Image credits: META AI

20 मिनट में फरीदाबाद से नोएडा! नमो भारत कॉरिडोर को बड़ी मंजूरी

कितनी है राहुल गांधी की नेटवर्थ, जानिए कहां-कहां से होती है कमाई?

कौन हैं मंजुषा नागपुरे, जो निर्विरोध बनीं पुणे की 58वीं मेयर?

तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?