Hindi

बरेली में बसेंगी 2 नई टाउनशिप, 150 करोड़ की योजना मंजूर

Hindi

बरेली में बढ़ती आबादी के बीच बड़ी योजना को मंजूरी

बरेली में तेजी से बढ़ती आबादी और मकानों की जरूरत को देखते हुए सरकार ने नई टाउनशिप बसाने की योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया गया है।

Image credits: Meta Ai
Hindi

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत बरेली विकास प्राधिकरण को दो नई टाउनशिप विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे शहर का दायरा बढ़ेगा।

Image credits: Meta Ai
Hindi

BDA को मिली 150 करोड़ रुपये की बड़ी रकम

प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बीडीए को 150 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस राशि से जमीन खरीदने और नई टाउनशिप की योजना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Image credits: Meta Ai
Hindi

12 गांवों की जमीन पर बसाई जाएंगी नई कॉलोनियां

नई टाउनशिप के लिए आसपास के 12 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से आधुनिक कॉलोनियां विकसित की जाएंगी।

Image credits: Meta Ai
Hindi

इन गांवों की जमीन पर बनेगी नई टाउनशिप

आसपुर, खूबचंद, अड्पुरा, जागीर, अहिलादपुर, बरकापा, कुम्हरा, कलापुर, मोहरनियां, नवदिया, कुर्मियांन और हरहरपुर गांवों की जमीन इस योजना के लिए चिन्हित की गई है।

Image credits: Meta Ai
Hindi

जमीन अधिग्रहण से पहले होगा सर्वे और बातचीत

बीडीए पहले सभी गांवों में सर्वे कराएगा। इसके बाद जमीन की कीमत तय कर किसानों और जमीन मालिकों से बातचीत की जाएगी और नियमों के अनुसार प्रक्रिया पूरी होगी।

Image credits: Meta Ai
Hindi

नई कॉलोनियों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

इन टाउनशिप में सड़क, पार्क, बिजली, पानी, सीवर, स्कूल और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि लोगों को बेहतर और व्यवस्थित रहने का माहौल मिल सके।

Image credits: Meta Ai
Hindi

प्रदेश के 8 शहरों को मिला 425 करोड़ का बजट

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत प्रदेश के 8 शहरों के लिए 425 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें बरेली विकास प्राधिकरण को सबसे ज्यादा बजट मिला है।

Image credits: Meta Ai
Hindi

टाउनशिप बनने से बरेली के विकास को मिलेगी रफ्तार

अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही सर्वे और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। योजना पूरी होने पर बरेली में आवास की समस्या कम होगी और शहर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Image credits: Meta Ai

UP में क्या होने वाली है LPG सिलेंडर की कमी? गैस एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें

अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे जल्द खुलने वाला

फैन से बनी पत्नी! जानिए कौन हैं UK07 Rider की वाइफ रितिका चौहान

नीतीश कुमार के वो 8 फैसले जिन्होंने बिहार में महिलाओं की जिंदगी बदल दी