Hindi

स्मार्ट मीटर रिचार्ज के बाद भी नहीं आई बिजली? मिलेगा मुआवजा

Hindi

यूपी में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर नया नियम लागू होने जा रहा है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बिजली सेवा में पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश की गई है।

Image credits: Meta AI
Hindi

रिचार्ज के बाद 2 घंटे में नहीं आई बिजली तो मुआवजा

नए नियम के अनुसार अगर उपभोक्ता स्मार्ट मीटर रिचार्ज कर देता है और दो घंटे के भीतर बिजली सप्लाई बहाल नहीं होती, तो बिजली विभाग को मुआवजा देना होगा।

Image credits: Meta AI
Hindi

उपभोक्ताओं को मिलेगा 50 रुपये रोज का मुआवजा

यदि रिचार्ज के बाद भी बिजली नहीं आती है तो बिजली विभाग को उपभोक्ता को 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजा देना पड़ेगा। यह नियम लाखों लोगों को राहत देगा।

Image credits: Meta AI
Hindi

प्रदेश के 70 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश में करीब 70 लाख स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर उपभोक्ता हैं। नए नियम लागू होने के बाद इन सभी उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था का सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Image credits: Meta AI
Hindi

स्मार्ट मीटर में खत्म होते ही कट जाएगी बिजली

13 मार्च के बाद यदि स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म हो जाता है तो बिजली सप्लाई अपने आप बंद हो जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक होगी और लाइन काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Image credits: Meta AI
Hindi

जितना रिचार्ज करेंगे उतनी ही मिलेगी बिजली

स्मार्ट प्रीपेड मीटर में उपभोक्ता जितना रिचार्ज करेगा उतनी ही बिजली इस्तेमाल कर पाएगा। इससे गलत बिलिंग और औसत बिल जैसी पुरानी समस्याएं कम हो सकती हैं।

Image credits: Meta AI
Hindi

उपभोक्ताओं के खातों में 1400 करोड़ का निगेटिव

जानकारी के अनुसार फिलहाल स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खातों में करीब 1400 करोड़ रुपये का निगेटिव बैलेंस दर्ज है, जिसे लेकर भी चर्चा हो रही है।

Image credits: Meta AI
Hindi

बिजली कंपनियों को अतिरिक्त पैसा लौटाने का आदेश

नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को निर्देश दिया है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर ली गई अतिरिक्त रकम उपभोक्ताओं को वापस की जाए और बिल में समायोजित किया जाए।

Image credits: Meta AI
Hindi

करीब 127 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं को होंगे वापस

आयोग के फैसले के बाद करीब 127 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली उपभोक्ताओं को लौटाई जाएगी। इसे प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Image credits: Meta AI

कौन है फरमान खान? जिससे महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने कर ली शादी

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 20 मिनट! बुलेट ट्रेन का बड़ा प्लान सामने

बरेली में बनने जा रहा नया शहर! 12 गांवों की जमीन पर बसेंगी 2 टाउनशिप

UP में क्या होने वाली है LPG सिलेंडर की कमी? गैस एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें