BSF की इन 4 शेरनियों ने रचा इतिहास-8848 मीटर पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’
News May 22 2026
Author: Surya Prakash Tripathi Image Credits:X
Hindi
BSF की पहली ऑल-वुमन टीम ने फतह किया माउंट एवरेस्ट!
Proud Moment: 8848 मीटर की मौत जैसी ऊँचाई पर BSF की महिला टीम ने रचा इतिहास! Mission Vande Mataram के तहत माउंट एवरेस्ट पर गूंजा ‘वंदे मातरम’, दुनिया देखती रह गई।
Image credits: X
Hindi
8848 मीटर पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’
ऑक्सीजन की कमी और खतरनाक मौसम के बीच BSF की वीरांगनाओं ने एवरेस्ट शिखर करीब 8848 मीटर की मौत जैसी ऊंचाई पर ‘वंदे मातरम्’ गाकर न केवल इतिहास रच दिया बल्कि पूरे देश को भावुक कर दिया।
Image credits: X
Hindi
ये हैं भारत की बहादुर बेटियां
चार राज्यों की चार महिला योद्धाएं: कौसर फातिमा, मुनमुन घोष, रेबेका सिंह और त्सेरिंग चोरोल ने अपने साहस, जज़्बे और दृढ़ संकल्प से असंभव को संभव कर दिखाया।
Image credits: X
Hindi
BSF के हीरक जयंती वर्ष में बड़ा कारनामा
BSF की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने महिला सशक्तिकरण, देशभक्ति और सीमाओं की रक्षा करने वाली बेटियों की ताकत को पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया। नारी शक्ति का ये ऊंचा संदेश गौरवशाली है।
Image credits: X
Hindi
एवरेस्ट पर चमका तिरंगा: भारत के लिए गर्व का क्षण
-40°C तापमान और तेज हवाओं के बीच जीत का परचम लहरा दिया। एवरेस्ट की खतरनाक चढ़ाई के दौरान हर कदम जोखिम भरा था, लेकिन इन महिला जवानों का हौसला कभी नहीं टूटा।