अक्सर चर्चा में रहने वाली राजस्थान की आईएएएस टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। क्योंकि राजस्थान सरकार के एक फैसले से उनके पति प्रदीप गवांडे के बीच की भौगोलिक दूरियां बढ़ गई।
दरअसल, राजस्थान सरकार ने 31 मार्च को IAS टीना डाबी का तबादला कर दिया है। अभी वह सरहदी जिले बाड़मेर की कमान संभाल रही थीं। लेकिन अब उन्हें टोंक जिले का कलेक्टर बनाया है।
अभी तक टीना बाड़मेर कलेक्टर थीं तो उनके पति पड़ोसी जिले जालोर के कलेक्टर हैं। दोनों के बीच की दूरियां सिर्फ 186 किलोमीटर थी। लेकिन ट्रांसफर की वजह से अब उनके बीच दुरियां बढ़ गई हैं।
टीना डाबी को अब टोंक जिले का कलेक्टर नियुक्त किया है। पति प्रदीप गवांडे जालोर में कलेक्टर हैं, तो दोनों के बीच की दूरी 186 से बढ़कर 426 किलोमीटर हो गई है।
सोशल मीडिया पर यूजर इसे 'लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप' का नया चैलेंज बता रहे हैं। क्योंकि दोनों के बीच का यह 426 किलोमीटर का लंबा रास्ता उनकी निजी जिंदगी को और अधिक व्यस्त बना देगा।
टीना डाबी साल 2015 बैच की UPSC टॉपर हैं। ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात IAS अतहर आमिर खान से हुई थी और दोनों ने 2018 में शादी की, लेकिन रिश्ता नहीं चला और 2021 में तलाक हो गया।
टीना को फिर IAS से ही प्यार हुआ और 2022 में IAS प्रदीप गवांडे से शादी की। उनकी यह शादी भी चर्चा का विषय बनी। 2023 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया दोनों के बीच सब ठीक चल रहा है।
टीन डाबी बाड़मेर से पहले जैसलमेर कलेक्टर थीं। वह अपने काम के चलते चर्चा में रहती हैं। अब उनके लिए टोंक जिला नई रणभूमि होगी। लेकिन वह आसानी से यहां भी सेट हो जाएंगी।