Hindi

पेट्रोल-डीजल पर जंग का असर, लखनऊ में बढ़े दाम

Hindi

पश्चिम एशिया में तनाव से तेल बाजार पर दबाव बढ़ा

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर लगातार हमलों से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इसका असर अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर साफ दिखने लगा है।

Image credits: freepik
Hindi

लखनऊ में पावर पेट्रोल 2 रुपये महंगा हुआ

शुक्रवार को लखनऊ में पावर पेट्रोल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। नई कीमत अब 103.92 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

Image credits: freepik
Hindi

पावर डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

जहां पेट्रोल महंगा हुआ है, वहीं पावर डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे डीजल उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।

Image credits: freepik
Hindi

सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए

19 मार्च 2026 तक लखनऊ में सामान्य पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है। इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image credits: freepik
Hindi

एलपीजी गैस की किल्लत के बीच बढ़ी चिंता

एक तरफ एलपीजी गैस की कमी की खबरें हैं, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

Image credits: freepik
Hindi

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को थोड़ी गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है।

Image credits: freepik
Hindi

नेतन्याहू के बयान से बाजार को मिली राहत

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयान के बाद निवेशकों की चिंता कम हुई। उन्होंने ईरान पर और हमले न करने के संकेत दिए हैं।

Image credits: freepik
Hindi

WTI क्रूड भी 94 डॉलर के आसपास पहुंचा

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड की कीमत भी घटकर करीब 94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है, जिससे वैश्विक बाजार को थोड़ी राहत मिली है।

Image credits: freepik
Hindi

भारत के लिए राहत, आयात बिल में हो सकती कमी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए राहत है। इससे आयात बिल कम हो सकता है और आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रित रह सकते हैं।

Image credits: freepik

UP में बन रहा नया नेशनल हाईवे! बाराबंकी से बहराइच सुपरफास्ट सफर

'राम से रावण तक' जब यूं संसद पहुंचे ये 7 सांसद, सबमें एक बात थी कॉमन

7 फेरे से पहले 7 तस्वीरों में कुलदीप-वंशिका का लुक, 1 फोटो ने जीता दिल

आगरा का पेठा दुनिया भर में इतना फेमस क्यों है?