आंखें झुकी और मन दुखी, नीतीश कुमार ने छोड़ा CM हाउस, देखिए वो भावुक पल
News May 02 2026
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:X
Hindi
नीतीश कुमार ने छोड़ा सीएम हाउस
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसाद नीतीश कुमार ने आज अपना सीएम हाउस छोड़ दिया है। जव वह घर से निकले तो भावुक नजर आए। आंखें झुकी हुईं थी और मन दुखी था।
Image credits: X
Hindi
7 सर्कुलर रोड नीतीश का नया पता
नीतीश कुमार जिस 1 अणे मार्ग स्थित CM हाउस में सालों रहे अब उन्होंने उसको छोड़ दिया है। अब उनका नया पता 7 सर्कुलर रोड होगा। जहां वह शिफ्ट हो गए हैं।
Image credits: X
Hindi
नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट
बता दें कि जिस वक्त नीतीश कुमार सीएम हाउस से निकल रहे थे तो इस दौरन बिहार के सीएम सम्राट चौधरी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। दोनों के बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई।
Image credits: X
Hindi
नीतीश कुमार के साथ रहेंगे निशांत
नए घर में शिफ्ट होने से एक दिन पहले नीतीश कुमार ने नए बंगले में विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान निशांत कुमार भी मौजूद रहे और बताया जा रहा है कि निशांत भी पिता के साथ यहां रहेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
नीतीश सीएम हाउस के लोगों से की बात
नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में करने वाले हर सरकारी और निजी कर्मचारी से मुलाकात की। साथ ही कहा-अब नए घर में रहते हैं। आपने बहुत ध्यान रखा इसके लिए धन्यवाद।