न राघव चड्डा ना ही कैप्टन, BJP इस नेता को बना सकती है पंजाब का CM
News Apr 26 2026
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:facebook
Hindi
राघव चड्डा ने आप को दिया झटका
AAP को तगड़ा झटका देकर राघव चड्डा 6 राज्यसभा सांसदों के साथ भाजापा का दामन थाम चुके हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि अगर पंजाब में BJP की सरकार बनती है तो राघव CM बन सकते हैं।
Image credits: x
Hindi
रवनीत सिंह बिट्टू बड़ा नाम
राजनीतिक जानकारों कहना है कि पंजाब की राजनीति में कोई सिख ही मुख्यमंत्री बनेगा। ऐसे में बीजेपी के पास पंजाब में बड़ा सिख चेहरा रवनीत सिंह बिट्टू हैं।
Image credits: social media
Hindi
बिट्टू मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री
बिट्टू अभी मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। जो पंजाब में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। जिन्हें लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी मंत्री बनाया गया है।
Image credits: social media
Hindi
कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू
बिट्टू को सियासत विरासत में मिली है। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। जिनकी सिख समुदाय में अच्छी पकड़ मानी है। हो सकता है कि बीजेपी इनको सत्ता की चाबी सौंप दे।
Image credits: social media
Hindi
बिट्टू मोदी और शाह के भी करीबी
बिट्टू पंजाब के युवा नेता हैं और उनका आक्रामक अंदाज पंजाबियों को काफी पसंद आता है। इतना ही नहीं वह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भी करीबी माने जाते हैं।
Image credits: social media
Hindi
BJP का पंजाब में बड़ा सिख चेहरा
पंजाब में पहले नंबर पर सिख चेहरा की बात करें तो कद्दावर और सीनियर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम सबसे पहले है। लेकिन उम्र और स्वास्थ्य की वजह से वे अब राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।
Image credits: social media
Hindi
सुनील जाखड़ भी बड़े नेता
बिट्टू के बाद पंजाब में बीजेपी के पास सुनील जाखड़ भी बड़े नेता हैं। लेकिन वह सिख नहीं है। हिंदू वोटर में जाखड़ की तगड़ी पकड़ है। जिनके हर पार्टी के नेताओं से अच्छे संबंध हैं।