Hindi

कौन थे प्रतीक यादव? अखिलेश से रिश्ता और करोड़ों की संपत्ति का पूरा सच

Hindi

38 की उम्र में थम गई प्रतीक यादव की सांसें

38 साल की उम्र में प्रतीक यादव की रहस्यमयी मौत ने यूपी राजनीति को हिला दिया। अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति की मौत पर जहर की आशंका से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Image credits: X
Hindi

कहां हुई प्रतीक की मौत?

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया। लखनऊ के KGMU अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।  

Image credits: X
Hindi

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक मुलायम सिंह और साधना यादव के बेटे थे। हालांकि उनका परिवार राजनीति का बड़ा चेहरा रहा, लेकिन उन्होंने खुद को सक्रिय राजनीति से दूर बिजनेस व फिटनेस की दुनिया में पहचान बनाई।

Image credits: X
Hindi

अखिलेश यादव से क्या था रिश्ता?

राजनीतिक मतभेदों की चर्चाओं के बावजूदप्रतीक यादव और अखिलेश यादव के रिश्ते को हमेशा सौहार्दपूर्ण माना जाता रहा। परिवार में उनका शांत और लो-प्रोफाइल व्यक्तित्व चर्चा में रहता था।

Image credits: X
Hindi

अपर्णा यादव से शादी, बीजेपी से जुड़ा परिवार

प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव हैं, जो BJP नेता और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय चेहरा हैं। अपर्णा पहले सपा  में थीं, लेकिन बाद में बीजेपी में शामिल हो गईं। दोनों की दो बेटियां हैं।

Image credits: X
Hindi

फिटनेस आइकन के तौर पर थी पहचान

प्रतीक को फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग का बेहद शौक था। उनके जिम वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते थे। लखनऊ में उनका हाई-प्रोफाइल फिटनेस सर्कल और जिम नेटवर्क भी चर्चित था।

Image credits: X
Hindi

करोड़ों की लग्जरी कारों के थे शौकीन

प्रतीक यादव के पास Lamborghini Urus समेत कई महंगी लग्जरी कारें थीं। सुपरकार और बाइक कलेक्शन को लेकर उनकी पहचान युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थी। उनका लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहा।

Image credits: X
Hindi

कितनी संपत्ति के मालिक थे प्रतीक?

हालांकि उनकी कुल संपत्ति के आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। उनका कारोबार रियल एस्टेट, फिटनेस और निजी निवेश से जुड़ा था।

Image credits: X
Hindi

मौत पर उठ रहे हैं कई सवाल

डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में मौत को संदिग्ध बताया है। कुछ रिपोर्ट्स में जहर की आशंका भी जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठा सकती है।

Image credits: X

Himanta का बचपन से जवानी तक बदला लुक, एक फोटो ऐसी जो किसी CM की नहीं

दीवार से दरवाजे और शिखर तक गोल्ड, सोमनाथ मंदिर में कितना लगा है सोना?

आखिरी वक्त में कटा पूजा पाल का नाम! यूपी कैबिनेट में बड़ा ट्विस्ट

विजय ने हिंदी बोलने वाली कीर्तना को क्यों बनाया मंत्री, वजह ऐतिहासिक