Hindi

17 साल की उम्र में एक्टिंग, आज संसद तक पहुंचीं सयानी घोष

Hindi

कौन हैं सयानी घोष, जिनकी राजनीति में हो रही चर्चा?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों सयानी घोष का नाम चर्चा में है। अभिनेत्री से सांसद बनीं सयानी टीएमसी की प्रमुख युवा नेताओं में गिनी जाती हैं।

Image credits: instagram
Hindi

कोलकाता में जन्मी, कम उम्र में शुरू किया करियर

कोलकाता में जन्मीं सयानी घोष ने सिर्फ 17 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही बंगाली मनोरंजन जगत में पहचान बना ली।

Image credits: instagram
Hindi

टेलीफिल्म से शुरू हुआ था सयानी घोष का सफर

सयानी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीफिल्म 'इच्छे दाना' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया।

Image credits: instagram
Hindi

फिल्मों और वेब सीरीज में बनाई अलग पहचान

शोत्रू, ब्योमकेश ओ चिरियाखाना, ड्रैकुला सर और अपराजितो जैसी फिल्मों में अभिनय कर उन्होंने दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की।

Image credits: instagram
Hindi

फिल्मों से राजनीति तक, कब बदला करियर का रास्ता?

साल 2021 में सयानी घोष ने राजनीति में कदम रखा और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। इसके बाद उनका राजनीतिक सफर तेजी से आगे बढ़ा।

Image credits: instagram
Hindi

टीएमसी युवा विंग की मिली बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी में शामिल होने के कुछ समय बाद ही उन्हें टीएमसी युवा विंग की जिम्मेदारी दी गई, जिससे संगठन में उनका कद बढ़ गया।

Image credits: instagram
Hindi

विधानसभा चुनाव हारीं, फिर भी नहीं टूटा भरोसा

2021 विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास बनाए रखा और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रहीं।

Image credits: instagram
Hindi

2024 में जीतकर पहुंचीं संसद, बढ़ा राजनीतिक कद

2024 लोकसभा चुनाव में जादवपुर सीट से जीत हासिल कर सयानी घोष संसद पहुंचीं और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

Image credits: instagram
Hindi

कितनी है नेटवर्थ और क्या-क्या संपत्ति है?

हलफनामे के अनुसार सयानी घोष की कुल संपत्ति करीब 92 लाख रुपये है। उनके नाम घर, निवेश, बैंक जमा और एक कार भी दर्ज है।

Image credits: Our own

दिल्ली से लखनऊ सिर्फ 2 घंटे! बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट

बरेली वालों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगा नया फ्लाईओवर

Kanpur Metro: कानपुर वालों का इंतजार खत्म! IIT से नौबस्ता तक मेट्रो चलने की तैयारी पूरी

Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू