Hindi

कितने अमीर हैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी?

Hindi

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। बंगाल में भाजपा की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुवेंदु के नाम का ऐलान किया। इस बीच जानिए उनकी नेटवर्थ कितनी है।

Image credits: ANI
Hindi

कितनी है सुवेंदु अधिकारी की कुल नेटवर्थ?

2026 विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल चुनावी हलफनामे के अनुसार सुवेंदु अधिकारी की कुल घोषित संपत्ति लगभग ₹85 लाख से ₹86 लाख के बीच है।

Image credits: ANI
Hindi

सुवेंदु अधिकारी संपत्ति: ₹20-25 लाख की चल संपत्ति

हलफनामे के अनुसार सुवेंदु अधिकारी के पास करीब ₹20-25 लाख की चल संपत्ति है। इसमें बैंक बैलेंस, सेविंग्स, LIC और निवेश शामिल हैं।

Image credits: ANI
Hindi

सुवेंदु अधिकारी के नाम ₹60 लाख से ज्यादा की अचल संपत्ति

सुवेंदु अधिकारी के नाम ₹60 लाख से ज्यादा की अचल संपत्ति दर्ज है। खास बात यह है कि उन्होंने किसी बड़े बिजनेस या कॉर्पोरेट हिस्सेदारी का दावा नहीं किया।

Image credits: ANI
Hindi

सुवेंदु अधिकारी की सालाना इनकम

बीते कुछ वर्षों में सुवेंदु अधिकारी की आय में तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 2020-21 में जहां सालाना आय करीब ₹8 लाख थी, अब यह ₹17 लाख से ज्यादा पहुंच गई।

Image credits: ANI
Hindi

सुवेंदु अधिकारी: बंगाल में सबसे मजबूत बंगाली चेहरा

बीजेपी की बड़ी चुनावी सफलता के बाद सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक कद लगातार बढ़ा है। पार्टी के अंदर उन्हें सबसे मजबूत बंगाली चेहरे के रूप में देखा जा रहा है।

Image credits: ANI
Hindi

कभी तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा थे सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी पहले तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा थे, लेकिन 2020 में बीजेपी में शामिल होकर उन्होंने बंगाल की राजनीति का समीकरण बदल दिया।

Image credits: ANI
Hindi

सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को दी थी मात

2021 में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराने के बाद सुवेंदु अधिकारी राष्ट्रीय राजनीति में चर्चित हुए। 2026 चुनाव के बाद उनकी पकड़ और मजबूत मानी जा रही है।

Image credits: ANI
Hindi

सुवेंदु अधिकारी के हाथ में अब बंगाल की सत्ता

जमीनी नेता की छवि रखने वाले सुवेंदु अधिकारी के हाथ में अब बंगाल की सत्ता होगी। जिसके कारण अब उनकी नेटवर्थ और राजनीतिक ताकत दोनों चर्चा में हैं।

Image credits: ANI

क्या सुवेंद्रु अधिकारी चाहकर भी नहीं बन पाएंगे बंगाल के CM, जानिए वजह

इन 5 नेताओं की पूजा करते हैं थलापति विजय, TVK ऑफिस में हैं मूर्तियां

मोदी के 5 'धुरंधर' नेता, दिल्ली से बंगाल जाकर ढहा दिया ममता का किला

PHOTO: 'बदला नहीं बदलाव' का समय-PM मोदी का खास अंदाज में TMC को संदेश