Narendra Modi का बड़ा संदेश-बंगाल जीत के बाद ‘बदला नहीं बदलाव’। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बीच सियासी संकेत तेज, क्या खत्म होगा हिंसा का दौर या शुरू होगा नया राजनीतिक खेल?
पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद PM मोदी ने साफ कहा कि अब राजनीति का फोकस “बदले की भावना” नहीं बल्कि “विकास और बदलाव” होना चाहिए। इसे एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत बताया।
PM मोदी ने पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि इन राज्यों के लोगों ने BJP और NDA पर भरोसा जताकर लोकतंत्र को और मजबूत किया है।
PM मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक हिंसा पर चिंता जताई। कहा-अब राज्य में दशकों से चल रही हिंसा की राजनीति को खत्म किया जाए और शांत, विकास आधारित राजनीतिक संस्कृति को अपनाया जाए।
मोदी ने कहा कि बंगाल ने “पोरिबर्तन” यानी बदलाव देखा है और अब राज्य भयमुक्त वातावरण की ओर बढ़ रहा है। इसे ऐतहासिक बताते हुए कहा कि यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं बल्कि बदलाव का संकेत है।
प्रधानमंत्री ने BJP कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना की। कहा कि हर स्तर पर मेहनत की गई और उसी का परिणाम है कि आज ऐतिहासिक सफलता मिली है। इसे कमल खिलाने की सामूहिक उपलब्धि बताया।
PM मोदी ने कहा कि BJP का प्रभाव अब गंगा क्षेत्र के राज्यों तक फैल चुका है। उन्होंने UT, UP, बिहार और बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूत उपस्थिति बड़ा बदलाव दर्शाती है।
PM मोदी ने कहा कि नतीजों ने साबित किया है कि वास्तव में लोकतंत्र की जननी है। इस परिणाम को लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया और कहा कि जीत-हार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।
इस दौरान पीएम मोदी खास बंगाली धोती, कुर्ता और गमछा में नजर आए। उनका यह अंदाज एकदम अलग और निराला था। चेहरे पर बिखरी मुस्कान उनकी खुशी साफ बयां कर रही थी।