आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल टीम बिक गई है। अरबपति कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने इसे खरीदा है। जिसकी कमान उनकी बेटी वनीशा मित्तल के हाथ होगी।
Image credits: ANI
Hindi
लक्ष्मी मित्तल ने खरीदी राजस्थान रॉयल
बता दें कि राजस्थान रॉयल की डील 15,660 करोड़ रुपए में हुई। जिसे स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल ने भारत के कारोबारी आदर पूनावाला के साथ खरीदा है। पूनावाला की इसमें 18% हिस्सेदारी रहेगी।
Image credits: instagram
Hindi
राजस्थान रॉयल्स की नई मालकिन
बता दें कि लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनीशा मित्तल भी राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में शामिल होंगी। एक हिसाब से कहा जाए तो वह ही अब इस टीम की नई मालकिन कहलाएंगी।
Image credits: instagram
Hindi
शादी में 428 करोड़ कर डाले थे खर्च
वनीशा लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। जब महंगी शादियों की चर्चा होती है तो इनका नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि 2004 में उन्होंने अपनी शादी में 428 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
Image credits: instagram
Hindi
दिल्ली के बिजनेसमैन से की शादी
वनीशा मित्तल की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन अमित भाटिया से हुई थी। उनकी शादी का यह इवेंट 6 दिनों तक चला था। जिसमें दुनियाभर के रईस मेहमान बने थे। पानी की तरह पैसा बहाया गया था।
Image credits: instagram
Hindi
सबसे बड़ी स्टील कंपनी मे्ं Director
वनीशा मित्तल भाटिया दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलरमित्तल (ArcelorMittal) के बोर्ड में Director हैं। उन्होंने लंदन के European Business School से ग्रेजुएशन किया है।