Hindi

भारत में सबसे ज्यादा सोना किस राज्य में खरीदा जाता है?

Hindi

भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, संस्कृति भी है

सोना भारत में सिर्फ वित्तीय संपत्ति नहीं बल्कि परंपरा, संस्कृति और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक है. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर देश है.

Image credits: CHAT GPT
Hindi

दक्षिण भारत का सोना खरीद में सबसे बड़ा दबदबा

देश की कुल गोल्ड डिमांड का लगभग 40% हिस्सा दक्षिण भारत से आता है. यहां 22 कैरेट सोने के गहनों की भारी मांग रहती है.

Image credits: Freepik
Hindi

केरल बना भारत में सोने की खपत का नंबर 1 राज्य

केरल में प्रति व्यक्ति सोने की खपत सबसे अधिक है. यहां भारत की कुल गोल्ड डिमांड का लगभग 20% हिस्सा अकेले आता है.

Image credits: Freepik
Hindi

गोल्ड डिमांड बढ़ाने में खाड़ी देशों की बड़ी भूमिका

केरल में रहने वाले प्रवासी और खाड़ी देशों से आने वाला रेमिटेंस सोने की मांग को बढ़ाता है. कोच्चि बंदरगाह से आयात भी आसान है.

Image credits: Freepik
Hindi

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश भी बड़े गोल्ड मार्केट

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी सोने में भारी निवेश होता है. घरेलू संपत्ति का बड़ा हिस्सा सोने में रखा जाता है.

Image credits: Freepik
Hindi

कर्नाटक है भारत का सबसे बड़ा गोल्ड प्रोड्यूसर

जहां केरल खपत में आगे है, वहीं कर्नाटक उत्पादन में सबसे आगे है. हट्टी और KGF जैसी खदानें देश का बड़ा हिस्सा सोना देती हैं.

Image credits: Freepik
Hindi

ग्रामीण भारत से आती है आधे से ज्यादा गोल्ड डिमांड

भारत में 55% से ज्यादा सोने की मांग ग्रामीण इलाकों से आती है. शादी और परंपरा में सोना खरीदना आज भी महत्वपूर्ण है.

Image credits: Freepik
Hindi

मिडिल क्लास बना भारत में गोल्ड का सबसे बड़ा खरीदार

भारत का बढ़ता हुआ मध्यम वर्ग कुल सोने की मांग का 50% से ज्यादा हिस्सा खरीदता है. यह वर्ग निवेश और शादी दोनों के लिए सोना लेता है.

Image credits: Freepik
Hindi

डिजिटल गोल्ड की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत का युवा वर्ग

अब युवा डिजिटल गोल्ड और माइक्रो इन्वेस्टमेंट की ओर बढ़ रहे हैं. बढ़ती कीमतों के कारण लोग छोटे निवेश से सोना खरीद रहे हैं.

Image credits: Freepik

प्रतीक यादव को थी ये खतरनाक बीमारी, इग्नोर किए लक्षण तो सीधे होगी मौत

कौन थे प्रतीक यादव? अखिलेश से रिश्ता और करोड़ों की संपत्ति का पूरा सच

Himanta का बचपन से जवानी तक बदला लुक, एक फोटो ऐसी जो किसी CM की नहीं

दीवार से दरवाजे और शिखर तक गोल्ड, सोमनाथ मंदिर में कितना लगा है सोना?