Angarak Chaturthi 2026: 5 या 6 मई, कब है अंगारक चतुर्थी? नोट करें डेट
Religion May 03 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
क्या है अंगारक चतुर्थी?
विद्वानों के अनुसार, जिस मंगलवार को चतुर्थी तिथि का संयोग बनता है, उसे अंगारक चतुर्थी कहते हैं। इस दिन भगवान श्रीगणेश के साथ मंगलदेव की पूजा का भी विशेष महत्व है।
Image credits: Getty
Hindi
मई 2026 में कब है चतुर्थी?
साल 2026 के पांचवें महीने यानी मई में में अंगारक चतुर्थी का शुभ योग बन रहा है। इस महीने की 5 और 6 तारीख यानी 2 दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है।
Image credits: Getty
Hindi
कब से कब तक रहेगी चतुर्थी?
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 05 मई, मंगलवार की सुबह 05 बजकर 24 मिनिट से शुरू होकर 06 मई, बुधवार की सुबह 07 बजकर 51 मिनिट तक रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
क्या है अंगारक चतुर्थी की सही डेट?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, चतुर्थी तिथि का चंद्रोदय 5 मई, मंगलवार को होगा, इसलिए इसी दिन अंगारक चतुर्थी का पर्व रहेगा। इसे एकदंत चतुर्थी भी कहेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
अंगारक चतुर्थी पर बनेंगे ये शुभ योग
5 मई, मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कईं शुभ योग बनेंगे। बुध-सूर्य की युति मेष राशि में होने से बुधादित्य नाम का राजयोग भी बनेगा जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक माना जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
मंगल दोष के करें उपाय
अंगारक चतुर्थी के दिन मंगलदेव की पूजा करने से मंगल दोष का निवारण होता है। इसलिए जिन लोगों को मंगल दोष है वे इस दिन मंगल देव की पूजा व उपाय जरूर करें।