Akshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर कौन-से 5 काम भूलकर न करें?
Religion Apr 19 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है अक्षय तृतीया 2026?
इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल, रविवार को है। इस दिन कुछ काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो इसका बुरा परिणाम मिलने की आशंका होती है। आगे जानें कौन-से हैं वो 5 काम…
Image credits: Getty
Hindi
किसी को खाली हाथ न लौटाएं
अक्षय तृतीया पर अगर कोई भिक्षुक भोजन या पैसों की आशा से आपके पास आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। उसे कुछ न कुछ जरूर दें। इस दिन दान करने का विशेष महत्व है।
Image credits: Getty
Hindi
काले रंग के कपड़े न पहनें
अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ तिथि है, इसलिए इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें क्योंकि ये रंग निगेटिविटी फैलाता है। काले रंग के कपड़े पहनना इस दिन शुभ नहीं माना जाता।
Image credits: Getty
Hindi
मांस-मदिरा से बचकर रहें
अक्षय तृतीया पर मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें। ये बहुत ही शुभ तिथि है इस दिन ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपके पुण्यों का नाश हो। नहीं तो इसका बुरा परिणाम मिलता है।
Image credits: Getty
Hindi
क्रोध करने से बचें
अक्षय तृतीया पर किसी पर भी पर क्रोध न करें और न ही किसी की अपमान करें। यदि किसी को कोई गलती हो भी जाएं तो इसे माफ कर दें। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
किसी को पैसा उधार न दें
अक्षय तृतीया पर किसी को भी पैसा उधार न दें। इस शुभ मौके पर पैसों का उधार देना शुभ नही माना जाता। ऐसा करने से बरकत कम होती है और धन की कमी भी हो सकती है।