Hindi

चाणक्य नीति: इन 7 जगहों पर चुप रहना ही है समझदारी, बोलना पड़ेगा भारी

Hindi

चाणक्य नीति के अनुसार हर जगह बोलना समझदारी नहीं

चाणक्य नीति के अनुसार हर जगह बोलना समझदारी नहीं होती। कई बार सही समय पर चुप रहना रिश्तों, करियर और आपकी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने का काम करता है।

Image credits: social media
Hindi

गुस्से में चुप रहें

जब बहुत गुस्सा आए तो तुरंत जवाब देने से बचें। गुस्से में बोले गए शब्द अक्सर रिश्तों और इमेज दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

पूरी बात जाने बिना न बोलें चुप रहें

बिना पूरी जानकारी के किसी मुद्दे पर बोलना गलतफहमी बढ़ा सकता है। पहले सच जानें, फिर अपनी राय रखें।

Image credits: Getty
Hindi

रिश्ते बचाने हों तो चूप रहें

अगर किसी रिश्ते में तनाव चल रहा हो तो हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं। कई बार चुप रहना विवाद को खत्म कर देता है।

Image credits: Getty
Hindi

ऊंची आवाज न बोलें चुप रहें

जो लोग हर बात चिल्लाकर कहते हैं, उनकी बात का असर कम हो जाता है। शांत और सभ्य तरीके से बोलना बेहतर होता है।

Image credits: Getty
Hindi

दोस्ती पर असर पड़ रही हो तो चुप रहें

अगर आपकी बातें किसी दोस्त को दुख पहुंचा सकती हैं तो उस समय चुप रहना ज्यादा समझदारी मानी जाती है।

Image credits: Getty
Hindi

ज्यादा इमोशनल हों तब चुप रहें

बहुत ज्यादा दुख, खुशी या भावुकता में लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं। ऐसे समय में कम बोलना सही रहता है।

Image credits: Getty
Hindi

कम बोलें, ज्यादा सुनें

पर्सनालिटी डेवलपमेंट में अच्छा श्रोता बनना बड़ी खूबी है। सही जगह बोलना और सही समय पर चुप रहना आपके व्यक्तित्व को असरदार बनाता है।

Image credits: Getty

Mother's Day 2026 पर मां को दें 5 गिफ्ट, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी

Angarak Chaturthi 2026: 5 या 6 मई, कब है अंगारक चतुर्थी? नोट करें डेट

Vastu Tips For Plants: घर में कैसे पौधे भूलकर न रखें? जानें 5 टिप्स

Mohini Ekadashi के 5 उपाय दूर करेंगे दुर्भाग्य, बनाएंगे धन लाभ के योग