स्त्रियां माथे पर लाल बिंदी क्यों लगती हैं, दूसरे रंग की क्यों नहीं?
Religion Jan 10 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
लाल बिंदी सुहाग का प्रतीक
हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए अनेक नियम बनाए गए हैं। इन्हीं में से एक ये भी है कि सुहागिन महिलाओं को माथे पर लाल रंग की जरूर लगाना चाहिए क्योंकि ये सुहाग का प्रतीक होती है।
Image credits: Getty
Hindi
लाल रंग क्यों है खास?
हिंदू धर्म में लाल रंग को बहुत ही शुभ और समृद्धि देने वाला माना गया है। ये रंग शक्ति का भी प्रतीक है। यही कारण है कि विवाह के बाद महिलाएं अपने माथे पर लाल रंग की बिंदी लगाती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
देवी को प्रिय है लाल रंग
देवी मां की पूजा में लाल रंग की चीजें जैसे चुनरी, चूड़ी आदि विशेष रूप से चढ़ाई जाती हैं। इसलिए भी इसका विशेष महत्व है। लाल रंग सूर्य की रोशनी से निकलने वाले 5 मूल रंगों में से एक है।
Image credits: Getty
Hindi
लव लाइफ के लिए खास है ये रंग
लाल रंग एनर्जी का प्रतीक है। लव लाइफ की सफलता के लिए एनर्जी का होना बहुत जरूरी है। इसलिए विवाह के समय दुल्हन को लाल चूड़ा और कपड़े आदि विशेष रूप से पहनाएं जाते हं।
Image credits: Getty
Hindi
मंगल की शांति का उपाय
ज्योतिष के अनुसार, लाल रंग मंगल से संबंधित है। लाल रंग की बिंदी लगाने से मंगल ग्रह की शांति होती है जिससे लव लाइफ अच्छी बनी रहती है। लाल रंग पॉजिटिविटी का भी प्रतीक है।
Image credits: Getty
Hindi
एक कारण ये भी
महिलाएं अपने मस्तक पर जहां बिंदी लगाती हैं, वहां 7 चक्रों में सबसे प्रमुख आज्ञा चक्र होता है। इस चक्र को नियंत्रित करने के लिए भी लाल रंग की बिंदी महिलाएं माथे पर लगाती हैं।