Hindi

Chankya Niti: इन 4 चीजों से कभी नहीं भरता मन, हमेशा लगता है कम

Hindi

कौन थे आचार्य चाणक्य?

आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान थे। उन्होंने ही एक साधारण युवक चंद्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत का सम्राट बनाया। उनकी बताई गई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं।

Image credits: Getty
Hindi

इन 4 चीजों से नहीं भरता मन

आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में ऐसी 4 चीजों के बारे में बताया है जिनसे कभी इंसान का मन नहीं भरता यानी ये चीजें चाहे जितनी भी मिले, लेकिन ये कम ही लगती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

धन कितना भी मिले कम ही लगता है

आचार्य चाणक्य की मानें तो व्यक्ति को कितना भी धन क्यों न मिले, उसे हमेशा वो कम ही लगता है। करोड़पति हो या अरबपति, वो अपने धन को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाता रहता है।

Image credits: Getty
Hindi

स्त्री सुख से नहीं भरता मन

सुखों में स्त्री सुख बहुत विशेष माना गया है। जीवन भर स्त्री सुख भोगने के बाद भी व्यक्ति का मन नहीं भरता। मन में स्त्री सुख की भावना बनी रहती है। ये सुख हमेशा कम ही लगता है।

Image credits: Getty
Hindi

जीवन कम ही लगता है

हर व्यक्ति अधिक से अधिक जीना चाहता है। चाहे किसी व्यक्ति की उम्र 100 साल क्यों न हो जाए, जीवन के प्रति उसकी लालसा कम नहीं होती। जीवन से उसका लगाव लगा ही रहता है।

Image credits: Getty
Hindi

स्वादिष्ट भोजन भी कम ही लगता है

स्वादिष्ट भोजन कम ही लगता है। एक बार भरपेट खा लेने के बाद कुछ देर में दोबारा खाने की इच्छा जाग उठती है। इसिलए चाणक्य ने कहा है कि स्वादिष्ट भोजन कितना भी मिले, कम ही लगता है।

Image credits: Getty

Basant Panchami 2026: कब है वसंत पंचमी, 22 या 23 जनवरी? जानें सही डेट

Makar Sankranti: इस मकर संक्रांति भूल से भी न खाएं खिचड़ी, जानें वजह

Sakat Chauth Upay: गुड लक के लिए सकट चौथ पर श्रीगणेश को चढ़ाएं 5 चीजें

Sakat Chauth Upay: सकट चौथ के ये 5 उपाय दूर करेंगे आपका दुर्भाग्य