Hindi

Sakat Chauth Upay: सकट चौथ के ये 5 उपाय दूर करेंगे आपका दुर्भाग्य

Hindi

कब है सकट चौथ 2026?

इस बार सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी, मंगलवार को किया जाएगा। इस दिन कुछ खास उपाय करने से किसी का भी दुर्भाग्य दूर हो सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty
Hindi

सकट चौथ पर श्रीगणेश को क्या भोग लगाएं?

सकट चतुर्थी के मौके पर भगवान श्रीगणेश को तिल से बनी चीजों जैसे गजक, रेवड़ी आदि का भोग विशेष रूप से लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सकट चतुर्थी पर क्या उपाय करें?

सकट चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का अभिषेक गाय के दूध से करें। ऐसा करते समय गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करना चाहिए। इससे आपके बुरे दिल टल सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सकट चतुर्थी पर श्रीगणेश को क्या चढ़ाएं?

सकट चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को हल्दी लगी हुई दूर्वा अर्पित करें। ऐसा करने से आपको धन लाभ के योग बन सकते हैं और लव लाइफ में चल रही परेशानियां भी दूर होंगी।

Image credits: Getty
Hindi

सकट चौथ पर कौन-से मंत्रों का जाप करें?

सकट चौथ पर भगवान श्रीगणेश के मंत्रों का जाप करना चाहिए। श्रीगणेश का सबसे आसान मंत्र है- ऊं गं गणपतयै नम:। इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें तो शुभ रहता है।

Image credits: Getty
Hindi

सकट चौथ पर किन चीजों का दान करें?

सकट चौथ को तिल चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। गजक, रेवड़ी, मूंगफली, कंबल आदि का दान भी कर सकते हैं।

Image credits: Getty

Pushya Nakshtra: 2026 का पहला पुष्य नक्षत्र 5 जनवरी को, करें 5 उपाय

पुरुषों की कौन-सी 5 बातें महिलाओं को करती हैं अट्रैक्ट?

Lal Puja Upay: क्यों करते हैं ‘लाल पूजा’? जानें इसके फायदे

Makar Sankranti 2026 कब, 14 या 15 जनवरी? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन