Hindi

Makar Sankranti 2026 कब, 14 या 15 जनवरी? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन

Hindi

कब है मकर संक्रांति 2026?

मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस बार इसे लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। कुछ पंचांगों में मकर संक्रांति की डेट 15 जनवरी बताई गई है।

Image credits: Getty
Hindi

क्या 2 दिन रहेगी संक्रांति?

ऐसे में लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि वे मकर संक्रांति कब मनाएं, 14 या 15 जनवरी को? इसे लेकर विद्वानों का अपना-अपना मत है। ऐसी स्थिति में दोनों ही दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसे उत्तरायण भी कहते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

14 जनवरी को सूर्य बदलेगा राशि

इस बार सूर्य 14 जनवरी, बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए मकर संक्राति का व्रत व अन्य कर्म आदि इसी दिन करना श्रेष्ठ रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

15 जनवरी को रहेगा पुण्यकाल

विद्वानों का मानना है कि अगले दिन यानी 15 जनवरी, गुरुवार को मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। यानी मकर संक्रांति से संबंधित स्नान और दान इसी दिन किया जाएगा।

Image credits: Getty
Hindi

संक्रांति पुण्यकाल का समय

मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी, गुरुवार की सुबह 06 बजकर 05 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा। ये समय पवित्र नदी में स्नान और दान करने के लिए श्रेष्ठ है।

Image credits: Getty

कौन-से 5 काम पिता के जीवित रहते पुत्र को नहीं करना चाहिए?

Angarak Chaturthi 2026: 6 या 7 जनवरी, अंगारक चतुर्थी कब? नोट करें डेट

Magh Mela 2026: प्रयागराज माघ मेला शुरू, नोट करें स्नान की डेट्स

Shanivar Ke Upay: शनिवार के ये 5 उपाय बदल सकते हैं आपका भाग्य