Shanivar Ke Upay: शनिवार के ये 5 उपाय बदल सकते हैं आपका भाग्य
Spiritual Jan 02 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
शनिवार के उपाय
शनिवार के स्वामी शनिदेव हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करने से किसी की भी किस्मत चमक सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं जो कोई भी कर सकता है। जानें इन उपायों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
शनिदेव की पूजा करें
शनिवार को शनिदेव की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप ही खत्म हो जाती हैं और बुरे दिन टल जाते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
जूते-चप्पलों का दान करें
शनिवार को जरूरतमंदों को जूते-चप्पलों का दान विशेष रूप से करना चाहिए। ऐसा करने से शनि ग्रह मजबूत होता है और इससे मिलने वाले अशुभ फलों में कमी आ सकती है।
Image credits: Getty
Hindi
शमी के पौधे को जल चढ़ाएं
शनिवार को शमी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए। शमी का पौधा शनिदेव का रूप माना जाता है। इस उपाय से शनिदेव प्रसन्न होते हैं अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
पशु-पक्षियों को खाना खिलाएं
शनिवार को पशु-पक्षियों को खाना खिलाना शुभ मानते हैं। इस दिन गाय को चारा खिलाएं, पक्षियों के लिए छत पर दाना-पानी रखें। मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें।
Image credits: Getty
Hindi
शनिदेव को लगाएं इन चीजों का भोग
शनिवार को शनिदेव को कुछ खास चीजों का भोग लगाना चाहिए जैसे तिल से बनी चीजें और उड़द-चावल की खिचड़ी। इन चीजों का भोग लगाने से शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।