Lal Puja Upay: क्यों करते हैं ‘लाल पूजा’? जानें इसके फायदे
Spiritual Jan 04 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
क्या है लाल पूजा?
हिंदू धर्म में ग्रहों के दोष दूर करने के लिए कईं खास पूजा करवाई जाती है, लाल पूजा भी इनमें से एक है। लाल पूजा मंगल ग्रह की शांति के लिए करवाई जाती है। इसके कईं फायदे हैं।
Image credits: Getty
Hindi
क्यों की जाती है लाल पूजा?
ज्योतियों के अनुसार, जब जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में मांगलिक दोष होता है या मंगल ग्रह किसी अशुभ स्थान पर होता है तो इसकी शांति के लिए लाल पूजा करवाने का विधान है।
Image credits: Getty
Hindi
क्या हैं लाल पूजा के फायदे?
मंगल दोष के कारण व्यक्ति के जीवन में अनेक परेशानियां बनी रहती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए ही लाल पूजा करवाई जाती है। इससे जीवन में शांति बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
इसे लाल पूजा ही क्यों कहते हैं?
ज्योतिषियों के अनुसार मंगल ग्रह का रंग लाल है इसलिए इसकी पूजा में लाल चीजों का उपयोग किया जाता है जैसे लाल कपड़ा, लाल चंदन, कुमकुम आदि? इसलिए इसे लाल पूजा कहते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
मंगल दोष से क्या नुकसान होते हैं?
जिनकी कुंडली में मंगल दोष होता है, वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं। उनके विवाह में परेशानी आती है। खून से जुड़ी बीमारियां होती है और संपत्ति के कारण बार-बार नुकसान होता है।