Hindi

Pushya Nakshtra: 2026 का पहला पुष्य नक्षत्र 5 जनवरी को, करें 5 उपाय

Hindi

2026 का पहला पुष्य 5 जनवरी को

5 जनवरी, सोमवार को 2026 का पहला पुष्य नक्षत्र है। सोमवार को पुष्य होने से ये सोम पुष्य कहलाएगा। इस दिन कुछ खास उपाय करने से किसी का भी भाग्य चमक सकता है। ये हैं वो उपाय…

Image credits: Getty
Hindi

भगवान शिव की पूजा करें

सोम पुष्य होने से इस दिन भगवान शिव की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन महादेव को एक मुट्ठी चावल अर्पित करें। शिवपुराण के अनुसार इस उपाय से धन लाभ के योग बनते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें

पुष्य नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इसलिए पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग में गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

जरुरतमंदों को दान करें

पुष्य नक्षत्र दान के लिए भी बहुत शुभ माना गया है। पुष्य नक्षत्र में किया गया दान कईं गुना होकर हमें पुन: प्राप्त होता है। इस दिन गरीबों को भोजन, अनाज, कपड़े का दान करना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

महालक्ष्मी की पूजा करें

पुष्य नक्षत्र में की गई लक्ष्मी पूजा आपके लिए सुख-सौभाग्य के द्वार खोल सकती है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करके इन्हें गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे लाभ होगा।

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव को तेल चढ़ाएं

पुष्य नक्षत्र का संबंध शनि से भी है। पुष्य नक्षत्र में शनिदेव की पूजा करें और सरसों के तेल से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Image credits: Getty

पुरुषों की कौन-सी 5 बातें महिलाओं को करती हैं अट्रैक्ट?

Lal Puja Upay: क्यों करते हैं ‘लाल पूजा’? जानें इसके फायदे

Makar Sankranti 2026 कब, 14 या 15 जनवरी? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन

कौन-से 5 काम पिता के जीवित रहते पुत्र को नहीं करना चाहिए?