Puja Vrat Katha

अनंत चतुर्दशी से पहले गणेश प्रतिमा का विसर्जन सही या गलत?

Image credits: Adobe Stock

कब तक रहेगा गणेश उत्सव?

इस बार गणेश उत्सव 28 सितंबर तक रहेगा। इसी दिन प्रतिमाओं का विसर्जन भी होगा, लेकिन कुछ लोग इसके पहले भी प्रतिमाओं का विसर्जन कर देते हैं। क्या ऐसा करना ठीक रहता है, आगे जानिए…

Image credits: Adobe Stock

कितने दिनों का होता है गणेश उत्सव?

वैसे तो गणेश उत्सव 10 दिनों का होता है, लेकिन कुछ लोग इसके पहले भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर देते हैं, ये परंपरा महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा देखी जाती है।

Image credits: Adobe Stock

क्या लिखा है ग्रंथो में?

धर्म ग्रंथों में सिर्फ एक ही दिन गणेश उत्सव मनाने का वर्णन मिलता है वो दिन है भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी यानी जिस दिन गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है।

Image credits: Adobe Stock

किसने शुरू किया गणेश उत्सव?

पहले के समय में सिर्फ एक ही दिन गणेश उत्सव मनाया जाता था। 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरूआत लोकमान्य तिलक ने पूना में सन् 1893 में की थी।

Image credits: Adobe Stock

क्यों शुरु हुआ 10 दिवसीय गणेश उत्सव?

18वीं शताब्दी में अंग्रेजों का देश पर कब्जा था और अन्य धर्म भी हिंदू धर्म पर हावी हो रहे थे। तब हिंदुओं को एकजुट करने के लिए लोकमान्य तिलक ने 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरूआत की।

Image credits: Adobe Stock

कब करें गणेश प्रतिमा विसर्जन?

जरूरी नहीं है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर ही किया जाए। अपनी श्रद्धा अनुसार, आप 10 दिनों के अंदर कभी भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर सकते हैं।

Image credits: Adobe Stock

इस बात का रखें ध्यान

गणेश प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही उसे कब विसर्जित करना है, इसका भी सकंल्प लें और उसी दिन विसर्जन करें। इससे आपको पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होगा।

Image credits: Ganesh Visarjan 2023