Puja Vrat Katha

करना है पति को इम्प्रेस तो हरतालिका तीज पर पहनें राशि अनुसार खास ड्रेस

Image credits: adobe stock

हरतालिका तीज 18 सितंबर को

हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर, सोमवार को है। इस दिन महिलाएं राशि अनुसार खास रंग के कपड़ें पहनें तो इनकी लव लाइफ हैप्पी रहती है। आगे जानिए इस दिन आप किस रंग की ड्रेस पहनें…

Image credits: Getty

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि की महिलाएं अपनी लव लाइफ को और रोमांटिक बनाने के लिए लाल या गुलाबी रंग की ड्रेस पहन सकती हैं।

Image credits: adobe stock

वृष राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि की महिलाओं को वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली के लिए क्रीम या चमकीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

Image credits: adobe stock

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि की लेडिस को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इससे पति का पूरा ध्यान इनकी ओर ही रहेगा।

Image credits: adobe stock

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। जिनकी राशि कर्क हैं वे महिलाएं हरतालिका तीज पर हल्के आसमानी रंग के कपड़े पहन सकती है। इससे इनकी खुबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

Image credits: adobe stock

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। इस राशि की महिलाओं को इस दिन लव लाइफ की सफलता के लिए लाल या सुनहरे रंग के कपड़ें पहनना चाहिए।

Image credits: adobe stock

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। जिन महिलाओं की राशि कन्या है वे हरतालिका तीज पर शुभ फल पाने के लिए हरे रंग से मिलते-जुलते अन्य शेड्स की ड्रेस पहन सकती हैं।

Image credits: adobe stock

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए इस राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर क्रीम या सुनहरे रंग की ड्रेस जरूर ट्राय करें ।

Image credits: adobe stock

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसे लाल ग्रह भी कहते हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं को लाल, गुलाबी या इससे मिलते-जुलते रंगों के कपड़े पहनना चाहिए।

Image credits: adobe stock

धनु राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। शुभ फल पाने के लिए इस राशि की महिलाओं को पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

Image credits: adobe stock

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि की महिलाओं को हैप्पी लव लाइफ के लिए हरतालिका तीज पर हल्के आसमानी रंग के कपड़ने पहनना चाहिए।

Image credits: adobe stock

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर हल्का नीले या अन्य किसी डार्क रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

Image credits: adobe stock

मीन राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि की महिलाओं को हल्के पीले रंग के या इससे संबंधित अन्य शेड्स के कपड़े हरतालिका तीज पर पहनना चाहिए।

Image credits: adobe stock