Puja Vrat Katha

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

Image credits: adobe stock

जन्माष्टमी पर करें ये उपाय

इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 6 व 7 सितंबर को यानी 2 दिन मनाया जाएगा। इस दिन कान्हा को कुछ खास चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है…

Image credits: adobe stock

खीर का भोग लगाएं

भगवान श्रीकृष्ण को खीर का भोग अति प्रिय है। ध्यान रखें कि खीर बनाने में गाय के दूध का उपयोग करें। खीर शुक्र ग्रह से संबंधित है। खीर का भोग लगाने से धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: adobe stock

पंजीरी का भोग लगाएं

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को पंजीरी का भोग लगाने की परंपरा है। पंजीरी सूखे धनिया को पीसकर उसमें शक्कर व ड्राय फ्रूट मिलाकर बनाई जाती है। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि रहती है।

Image credits: adobe stock

मोहन भोग का प्रसाद चढ़ाएं

मोहन भोग एक विशेष प्रकार का हलवा होता है, जिसमें काफी सारी मात्रा में ड्राय फ्रूट होता है। भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय होने के कारण ही इसका नाम मोहन भोग रखा गया है।

Image credits: adobe stock

माखन मिश्री का भोग लगाएं

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग विशेष रूप लगाया जाता है। ध्यान रखें कि मक्खन ताजा होना चाहिए। इस उपाय से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Image credits: adobe stock

पंचामृत का भोग लगाएं

पंचामृत दूध, दही, घी, शक्कर और शहद को मिलाकर बनाया जाता है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को इसका भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। इससे भक्तों की हर इच्छा पूरी होती है।

Image credits: adobe stock