Puja Vrat Katha

अयोध्या में तैयारियां जारी, जानें किस दिन मंदिर में विराजेंगे रामलला?

Image credits: Getty

दिसंबर 2023 तक होगा काम पूरा

अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर लगभग तैयार हो चुका है। शेष काम दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। मंदिर में रामलला की प्रतिमा कब स्थापित होगी, इसे लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।

Image credits: Getty

नरेंद्र मोदी होंगे कार्यक्रम में शामिल

श्रीराम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच किया जाएगा। कहा जा रहा है कि सर्वप्रथम रामलला की पूजा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

Image credits: Getty

इस तारीख को हो सकती है प्राण प्रतिष्ठा

कयास लगाया जा रहा है कि मंदिर में भगवान श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 21 या 22 जनवरी को की जा सकती है। सबसे ज्यादा संभावित दिन 22 जनवरी को ही माना जा रहा है।

Image credits: Getty

22 जनवरी ही क्यों?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 22 जनवरी 2023 को पौष शुक्ल द्वादशी तिथि रहेगी, इसके स्वामी भगवान विष्णु हैं। साथ ही इस दिन कूर्म जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा।

Image credits: Getty

ये शुभ योग भी रहेंगे इस दिन

22 जनवरी को द्विपुष्कर योग सुबह 07:13 तक रहेगा। साथ ही इस दिन अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, आनंद, ब्रह्म और इंद्र नाम के 6 शुभ योग भी रहेंगे, जिसके चलते ये दिन बहुत ही खास रहेगा

Image credits: Getty

इस दिन सोम प्रदोष भी

22 जनवरी को ही सोम प्रदोष का भी संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में रहेगा। सूर्य मकर राशि में उत्तरायण की स्थिति में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति भी अति शुभ रहेगी।

Image credits: Getty