Puja Vrat Katha

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार लगाएं भोग कन्हैया को भोग

Image credits: Getty

कब है जन्माष्टमी? (Kab hai Janmashatmi)

इस बार जन्माष्टमी 6 व 7 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन लड्डू गोपाल को राशि अनुसार भोग लगाया जाए तो शुभ फल मिल सकते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार किस चीज का भोग लगाएं…

Image credits: Getty

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि वाले जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को लाल रंग की मिठाई या फलों का भोग लगाएं। इससे इन्हें फायदा होगा।

Image credits: Adobe Stock

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को धनिए और सूखे मेवों से बनी पंजीरी का भोग लगाएं। इससे इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Image credits: Adobe Stock

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को पिस्ता या इससे बनी मिठाई का भोग लगाएं।

Image credits: Adobe Stock

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस राशि के लोग श्रीकृष्ण को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। पंचामृत का भोग भी इस राशि वाले लगा सकते हैं।

Image credits: Adobe Stock

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वाले केसरयुक्त मिठाई या दूध का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं। इससे इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी।

Image credits: Adobe Stock

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध ग्रह है। ये लोग हरे फल या दूध में पिस्ता डालकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाएं। इससे इनके बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

Image credits: Adobe Stock

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि वाले लोग भगवान श्रीकृष्ण को ड्राय फ्रूट या इससे बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

Image credits: Adobe Stock

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को सेवफल या केसर अथवा मसूर दाल से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

Image credits: Adobe Stock

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह हैं। इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पीले फल जैसे कैसे, आम, पपीता का भोग लगाएं।

Image credits: Adobe Stock

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को तिल से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इन पर शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी।

Image credits: Adobe Stock

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि वाले जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को घी में तली मिठाई जैसे मालपुए का भोग लगाएं।

Image credits: Adobe Stock

मीन राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं तो शुभ रहेगा।

Image credits: Adobe Stock