कहां बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर? देखें अंदर की तस्वीरें
Spiritual Oct 08 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:wikipedia
Hindi
विदेश में भी कईं विशाल मंदिर
विदेशों में भी कईं विशाल मंदिर हैं जो लोगों का आकर्षण का केंद्र है। ऐसे ही एक मंदिर का उद्घाटन 8 अक्टूबर 2023 को हुआ है। खास बात ये है कि ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है।
Image credits: wikipedia
Hindi
यहां है सबसे बड़ा मंदिर
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मंदिर का निर्माण स्वामीनारायण अक्षरधाम संस्था ने अमेरिका के न्यूजर्सी के एक टाउन रॉबिन्सविले में किया है। मंदिर का उद्घाटन महंत स्वामी महाराज ने किया।
Image credits: wikipedia
Hindi
इतने सालों में हुआ तैयार
इस मंदिर का निर्माण साल 2011 में शुरु हुआ था और ये 2023 में पूर्ण हुआ। इस तरह इसे बनाने में 12 साल का समय लगा। मंदिर की संरचना इस तरह की गई है कि ये 1 हजार साल तक टिका रहेगा।
Image credits: wikipedia
Hindi
इतना विशाल है ये मंदिर
अक्षरधाम के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये 183 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। यहां 10 हजार से ज्यादा देव प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
Image credits: wikipedia
Hindi
आकर्षक है मुख्य द्वार
मंदिर के मुख्य द्वार पर मोर, हाथी, भिक्षुओं और भक्तों सहित 236 मूर्तियां उकेरी गईं है। मयूर द्वार हिंदू मंदिरों में भव्य प्रवेश द्वार की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है।
Image credits: wikipedia
Hindi
1 हजार लोग कर सकेंगे पूजा
मंदिर में एक प्रार्थना कक्ष भी है, जहां एक समय में 1000 से अधिक लोग बैठकर पूजा कर सकते हैं। मंदिर का मुख्य भाग 4 मंजिला है, जो हिंदू संस्कृति की गौरवशाली गाथा को प्रदर्शित करता है।