Hindi

Bach Baras 2025 पर महिलाएं कौन-से 4 काम न करें, क्या खाएं-क्या नहीं?

Hindi

कब है बछ बारस 2025?

धर्म ग्रंथों के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को बछ बारस का व्रत किया जाता है। इसे गोवत्स द्वादशी भी कहते हैं। इस बार ये व्रत 20 अगस्त, बुधवार को किया जाएगा।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों करते हैं बछ बारस व्रत?

बछ बारस का व्रत सिर्फ वही महिलाएं करती हैं जिनका कोई पुत्र हो। मान्यता है कि बछ बारस का व्रत करने से पुत्र की आयु लंबी होती है और उसकी सेहत भी अच्छी बनी रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

क्या है बछ बारस व्रत के नियम?

बछ बारस से जुड़े कुछ नियम भी हैं, जिनका पालन व्रत करने वाली हर महिला को करना पड़ता है। इस दिन महिलाएं धारदार चीजों का उपयोग नहीं कर सकतीं जैसे चाकू और कैंची।

Image credits: Getty
Hindi

बछ बारस व्रत में क्या खाएं-क्या नहीं?

बछ बारस व्रत में महिलाएं गेहूं से बनी चीजें नहीं खाती जैसे रोटी, दलिया आदि। इस दिन महिलाएं मक्का, ज्वार, बाजारा और चना आदि से बनी रोटी व अन्य चीजें खा सकती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

बछ बारस व्रत में कौन-सी दाल नहीं खाते?

मान्यताओं के अनुसार बछ बारस के व्रत में महिलाओं को मूंग की दाल खाना भी मना है। इसके स्थान पर चने, मसूर, उड़द और अरहर यानी तुवर की दाल खा सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

बछ बारस व्रत के नियम

बछ बारस व्रत में गाय की पूजा का विधान है, इसलिए इस दिन गाय के दूध से बनी चीजें जैसे दही, मक्खन आदि नहीं खा सकते। इसके स्थान पर भैंस के दूध से बनी चीजें खाई जा सकती हैं।

Image credits: Getty

Aja Ekadashi 2025 पर करें 5 उपाय, होगी दिन दुनी-रात चौगुनी तरक्की

Samudra Shastra: दांतों से करें लकी लड़की की पहचान, जानें नेचर-फ्यूचर

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी की रात 12 बजे क्या-क्या करना चाहिए?

Krishna Janmashtami Images: जन्माष्टमी पर देखें कान्हा के 10 सुंदर रूप