चाणक्य नीति के एक श्लोक में 5 ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है, जिनकी मदद भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से हम भी परेशानी में फंस सकते हैं। जानें कौन-हैं वो 5 लोग…
आचार्य चाणक्य के अनुसार, कभी किसी लालची व्यक्ति की मदद नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोग आपकी मदद से किसी का अहित भी कर सकते हैं। इसलिए इन लोगों से दूर रहें।
जो व्यक्ति आलसी है, उसकी मदद भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से हम उसे और भी आलसी बना देते हैं। मदद न मिलने के कारण आलसी को स्वयं कुछ काम करने पड़ेंगे। यही उसके लिए अच्छा है।
जिन लोगों को कैरेक्टर ठीक नहीं है, उनसे भी दूर रहें यानी उनकी किसी तरह की हेल्प न करें। ऐसा करने से आपके चरित्र पर भी उंगली उठ सकती है। ऐसे लोगों से दूर रहने में भी भलाई है।
जो व्यक्ति नशेबाज हो यानी नशे के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, उनकी भी कोई मदद नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोग अपने नशा करने के लिए आपका उपयोग भी कर सकते हैं।
जो लोग हम समय सिर्फ अपने हित की बात सोचते हैं, उनकी मदद भी नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोग सिर्फ अपने लिए ही जीते हैं और दूसरों का सिर्फ उपयोग करते हैं। इनसे दूर रहना चाहिए।