Chhath Upay: छठ पूजा के 5 उपाय, जो चमका सकते हैं आपकी किस्मत
Spiritual Oct 26 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
छठ पूजा 27 अक्टूबर को
27 अक्टूबर, सोमवार को छठ पूजा है। इस दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से किसी का भी भाग्य चमक सकत है। जानें इन उपायों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें
छठ पूजा पर सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना गया है। ऐसा करने से आप पर सूर्यदेव की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
गरीबों को दान करें
छठ पूजा पर दान देने का विशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, अनाज आदि चीजें जरूर दान करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
मंदिर में ध्वज लगवाएं
छठ पूजा पर अपने आस-पास किसी मंदिर में केसरिया रंग का ध्वज लगाएं। केसरिया रंग सूर्यदेव का प्रतीक है। ऐसा करने से आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिल सकता है।
Image credits: Getty
Hindi
सूर्यदेव को अर्घ्य दें
छठ पूजा की शाम को सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें। अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का उपयोग करें। लोटे में पानी के साथ लाल फूल और कुमकुम भी मिलाएं। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
अलोन व्रत करें
छठ पूजा के दिन व्रत रखने का भी नियम है। अगर आप व्रत न भी रख पाएं तो इस दिन बिना नमक का भोजन करें। इसे अलोन व्रत कहते हैं। इससे भी सूर्यदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।