Hindi

Chhath Puja: कौन हैं सूर्यदेव के माता-पिता और पत्नी, कितनी है संतान?

Hindi

छठ पूजा 27 अक्टूबर को

27 अक्टूबर, सोमवार को छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्यदेव की पूजा की परंपरा है। सूर्यदेव की 2 पत्नियां और कईं संतानें हैं। आगे जानिए इनके नाम और रोचक बातें…

Image credits: Getty
Hindi

कौन हैं सूर्यदेव के माता-पिता?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्यदेव के पिता ऋषि कश्यप और माता अदिति हैं। वहीं सूर्यदेव की बहन का नाम षष्ठी देवी हैं, जिन्हें छठ माता भी कहते हैं। छठ व्रत में इनकी भी पूजा होती है।

Image credits: Getty
Hindi

कौन हैं सूर्यदेव की पत्नियां?

सूर्यदेव की 2 पत्नियां धर्म ग्रंथों में बताई गई हैं। इनके नाम हैं संज्ञा और छाया। इन दोनों से ही सूर्यदेव की अनेक संतानें हैं। इनसे जुड़ी कथाएं भी धर्म ग्रंथों में प्रचलित हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कौन हैं सूर्यदेव की संतानें?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्यदेव की पत्नी संज्ञान से कईं संतानें उत्पन्न हुई, इनमें ये यमराज, यमुना, वैवस्वत मनु, अश्विनी कुमार और रेवंत आदि प्रमुख हैं। यमराज मृत्यु के देवता हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कौन हैं सूर्यदेव के पुत्र-पुत्री?

पुराणों के अनुसार सूर्यदेव की दूसरी पत्नी छाया से भी कईं संतानें पैदा हुई, इनमें से शनिदेव तपती और विष्टी यानी भद्रा प्रमुख हैं। शनिदेव ही मनुष्यों को उनके कर्मों का फल देते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कर्ण और सुग्रीव भी सूर्यपुत्र

धर्म ग्रंथों के अनुसार त्रेतायुग के वानरराज सुग्रीव और द्वापर युग के दानवीर कर्ण भी सूर्यदेव के ही अंश से उत्पन्न हुए थे, इसलिए इन्हें भी सूर्यपुत्र ही माना जाता है।

Image credits: Getty

Chhath Upay: छठ पूजा के 5 उपाय, जो चमका सकते हैं आपकी किस्मत

Chhath 2025 Arghay Time: कब दें डूबते सूर्य को अर्घ्य? डेट-मुहूर्त

छठ पूजा 2025 में भूलकर भी न करें ये 5 काम, नहीं मिलेगा व्रत का फल

छठ पूजा के पहले दिन 4 चीजों का करें दान, छठी मईया भर देंगी झोली