Hindi

29 जून को देवशयनी एकादशी पर करें राशि अनुसार उपाय, हर सुख मिलेगा

देवशयनी एकादशी 29 जून, गुरुवार को है। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से परेशानी दूर और मनोकामना पूरी होती है। आगे जानिए इस दिन राशि अनुसार कौन-सा उपाय करें

Hindi

देवशयनी एकादशी पर मेष राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग देवशयनी एकादशी पर सरसों के तेल का दान करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

देवशयनी एकादशी पर वृष राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग देवशयनी एकादशी पर गौशाला में हरे चारे का दान करें और भगवान विष्ण की पूजा करें। इससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Image credits: freepik
Hindi

देवशयनी एकादशी पर मिथुन राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। सुख-समृद्धि पाने के लिए इस राशि वाले भगवान विष्णु की प्रतिमा का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करें। इससे जल्दी ही धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

देवशयनी एकादशी पर कर्क राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इस राशि वाले भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते चढ़ाएं और दूध से बनी मिठाई जैसे रसगुल्ला आदि का भोग लगाएं। इससे इन्हें फायदा हो सकता है।

Image credits: freepik
Hindi

देवशयनी एकादशी पर सिंह राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग देवशयनी एकादशी पर किसी विष्णु मंदिर में केसरिया रंग का ध्वज का दान करें। साथ ही ॐ नारायणाय नम: मंत्र का जाप भी करें।

Image credits: freepik
Hindi

देवशयनी एकादशी पर कन्या राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ये लोग देवशयनी एखादशी पर पीपल के पेड़ में हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं। संभव हो तो इस दिन उपवास रखें और जरूरतमंदों को पीले फलों का दान करें।

Image credits: freepik
Hindi

देवशयनी एकादशी पर तुला राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं और जरूरतमंदों को दूध-दही का दान करें। इससे इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

Image credits: freepik
Hindi

देवशयनी एकादशी पर वृश्चिक राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग भगवान विष्णु को लाल फूलों की माला अर्पित करें और लाल फलों जैसे सेवफल का भोग लगाएं। साथ ही ऊं नमो नारायण मंत्र का जाप करें।

Image credits: freepik
Hindi

देवशयनी एकादशी पर धनु राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले एकादशी पर जरूरतमंदों को भोजन करवाएं या किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें। इससे इन्हें सुख प्राप्त होगा।

Image credits: freepik
Hindi

देवशयनी एकादशी पर मकर राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले देवशयनी एकादशी पर पीपल पर जल चढ़ाएं और ऊं नम: वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए उसकी 7 परिक्रमा करें। इससे लाभ होगा।

Image credits: freepik
Hindi

देवशयनी एकादशी पर कुंभ राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग एकादशी पर भगवान विष्णु को मीठा पान चढ़ाएं, इसमें तंबाकू, चूना नहीं होना चाहिए। साथ ही कुष्ठ रोगियों को भोजन का दान भी करें।

Image credits: freepik
Hindi

देवशयनी एकादशी पर मीन राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले देवशयनी एकादशी पर किसी योग्य ब्राह्मण को पीले वस्त्रों का दान करें और ऊं विष्णवे नम: मंत्र का जाप करें। इससे इन्हें लाभ होगा।

Image Credits: freepik